Airtel ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर पा सकते हैं 20 प्रतिशत तक की छूट

Airtel ने अपने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर के लिए नया ऑफर पेश किया है। एयरटेल ब्रॉडबैंड के नए ऑफर के मुताबिक, अगर सब्स्क्राइबर अपने प्लान के लिए 12 महीने का रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

Airtel ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर पा सकते हैं 20 प्रतिशत तक की छूट
ख़ास बातें
  • 12 महीने का भुगतान एक बार करने पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट
  • 6 महीने का भुगतान एक बार करने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा
  • यह ऑफर दोनों ही सर्कल में उपलब्ध है
विज्ञापन
Airtel ने अपने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर के लिए नया ऑफर पेश किया है। एयरटेल ब्रॉडबैंड के नए ऑफर के मुताबिक, अगर सब्स्क्राइबर अपने प्लान के लिए 12 महीने का रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, 6 महीने के रीचार्ज पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कंपनी का लेटेस्ट ऑफर ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर के लिए हर सर्कल में उपलब्ध है। माना जा रहा है कि कंपनी डिस्काउंट के ज़रिए मौज़ूदा सब्सक्राइबर को तो फायदा पहुंचाना ही चाहती है, साथ में नए सब्सक्राइबर को भी जोड़ने की कोशिश है। ऐसा रिलायंस जियो के जियो फाइबर फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवा को लॉन्च करने से पहले किया जा रहा है। जियो ब्रॉडबैंड के बारे में यूज़र को मात्र 1,000 रुपये में 100 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड लाइन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो टीवी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलने की खबर है। Airtel ब्रॉडबैंड सेवा में 300 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है। चुनिंदा प्लान अमेज़न प्राइम के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।

एयरटेल का 300 एमबीपीएस वाला प्लान 2,199 रुपये के मासिक शुल्क के साथ आता है। इसमें यूज़र को हाइ-स्पीड में 1200 जीबी डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है। अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है। नए ऑफर के तहत, अगर यूज़र 12 महीने के लिए इस प्लान को चुनते हैं तो उन्हें प्रभावी तौर पर एक महीने का शुल्क 1,758 रुपये पड़ेगा। इसी प्लान के लिए 6 महीने का भी रीचार्ज कराया जा सकता है। इसमें हर महीने प्रभावी कीमत 1,866 रुपये होगी। यह ऑफर 899, 1,099 और 1,299 रुपये वाले मासिक प्लान के साथ भी उपलब्ध है। आप एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार, एयरटेल ब्रॉडबैंड पर डिस्काउंट पा सकते हैं।
 
airtel

बता दें कि अलग-अलग सर्कल में एयरटेल ब्रॉडबैंड सेवा की कीमत अलग-अलग है। लेकिन डिस्काउंट प्रतिशत सारे सर्कल में एक समान है। इसका मतलब है कि एयरटेल के ग्राहक 12 महीने के लिए एक बार भुगतान करने पर 20 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। वहीं, 6 महीने वाला प्लान चुनने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

दूसरी तरफ, जानकारी सामने आई थी कि रिलायंस जियो जल्द ही अपने ब्रॉडबैंड सेवा को सभी के लिए उपलब्ध करा देगी। कंपनी की इस सेवा की कीमत 1,000 रुपये से कम होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ब्रॉडबैंड सेवा में यूज़र को 100 एमएबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) फोन के ज़रिए अनलिमिटेड वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा मिलेगी, साथ में जियो टीवी ऐप का एक्सेस दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
  5. Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  9. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  10. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »