Airtel के 129 रुपये और 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान अब हर सर्कल में उपलब्ध

129 रुपये और 199 रुपये वाले Airtel Prepaid Recharge प्लान अभी तक आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु सर्कल में नहीं उपलब्ध थे।

Airtel के 129 रुपये और 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान अब हर सर्कल में उपलब्ध
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream और Wynk Music का मुफ्त एक्सेस
  • दोनों एयरटेल प्लान अब सभी 23 सर्कल्स में उपलब्ध
  • 129 रुपये और 199 रुपये वाले Airtel Prepaid Recharge 24 दिनों के लिए वैध
विज्ञापन
Bharti Airtel ने अपने 129 रुपये और 199 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को भारत के सभी सर्कल में उपलब्ध करा दिया है। याद रहे कि एयरटेल के इन प्लान को चुनिंदा सर्कल में मई महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, बीते महीने कुछ नए सर्कल्स जोड़े गए थे। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, किसी भी सर्कल में Airtel यूज़र्स अपने प्रीपेड नंबर को 129 रुपये और 199 रुपये प्लान से रीचार्ज करा सकते हैं। दोनों ही प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। इन प्लान में हाई-स्पीड डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है।

Telecom Talk ने सबसे पहले जानकारी दी कि Airtel ने अपने 129 रुपये और 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को 23 सर्कल्स में उपलब्ध करा दिया है। इस टेलीकॉम कंपनी ने जुलाई महीने में दोनों ही प्रीपेड प्लान को 16 नए सर्कल्स में उपलब्ध कराया था।

129 रुपये और 199 रुपये वाले Airtel Prepaid Recharge प्लान अभी तक आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु सर्कल में नहीं उपलब्ध थे। अब कंपनी ने दोनों ही प्लान को इन सर्कल में भी उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
 

Rs. 129 Airtel prepaid recharge plan benefits

129 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल, एसटीडी और रोमिंग कॉल बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा यूज़र्स 300 एसएमएस भेज देते हैं। प्लान की वैधता 24 दिनों की है।
 

Rs. 199 Airtel prepaid recharge plan benefits

129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तरह 199 रुपये वाले Airtel Prepaid Recharge Plan की भी वैधता 24 दिनों की है। हालांकि, इस प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यूज़र्स हर 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं। रीचार्ज प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है।

129 रुपये और 199 रुपये वाले Airtel Prepaid Recharge Plan में यूज़र को Airtel Xstream और Wynk Music का मुफ्त एक्सेस मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »