Airtel की BlueJeans वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस से JioMeet और Zoom को मिलेगी टक्कर!

दूसरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशन की तरह Airtel BlueJeans को भी डेस्कटॉप और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे वेब ब्राउज़र और वर्चुअल डेस्कटॉप इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सिस्को, पोली, लाइफसाइज़ और अन्य रूम सिस्टम के द्वारा भी एक्सेस किया जा सकता है, जो कि SIP या H.323 स्टैंडर्ड पर आधारित हैं।

Airtel की BlueJeans वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस से JioMeet और Zoom को मिलेगी टक्कर!
ख़ास बातें
  • Airtel BlueJeans की लिस्टिंग Airtel साइट पर हो गई है लाइव
  • एयरटेल ब्लूजींस सुविधा शुरुआती तौर पर मुफ्त ट्रायल के लिए उपलब्ध होगी
  • इसमें मौजूद हैं रियल-टाइम मीटिंग्स एनालिटिक्स जैसे फीचर्स
विज्ञापन
Airtel ने अपने प्रतिद्वंदी Jio के नए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप JioMeet को टक्कर देने के लिए BlueJeans की शुरुआती की है। हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकि है, लेकिन वेबसाइट की लिस्टिंग में इस नए ऑफर के प्रमुख फीचर्स की जानकारी को हाइलाइट किया गया है। भारतीय मार्केट में JioMeet का प्रतिद्वंदी पेश करने के लिए एयरटेल ने Verizon के स्वामित्व वाली BlueJeans के साथ साझेदारी की है। हालांकि, जहां JioMeet एंटरप्राइज़ेस और ग्राहक दोनों के लिए उपलब्ध है, वहीं Airtel की यह नई सुविधा शुरुआती रूप में केवल एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। जियोमीट के अलावा एयरटेल ब्लूजींस मार्केट में Zoom, Cisco Webex, और Microsoft Teams जैसे लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सर्विस को भी टक्कर देने की तैयारी में है।

लिस्टिंग के अनुसार, Airtel BlueJeans सुविधा शुरुआती तौर पर मुफ्त ट्रायल के लिए उपलब्ध होगी। ट्रायल को एक्टिवेट कराने के लिए ग्राहकों को Airtel साइट पर जाकर अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद 24 घंटे के अंदर मुफ्त ट्रायल एक्टिवेट हो जाएगा। गौर करने वाली बात यह भी है कि आप एयरटेल को जरिया बनाए बिना सीधा ब्लूजींस के जरिए भी सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। हालांकि, इस प्रकार आप कुछ फीचर्स से वंचित हो सकते हैं, जो कि एयरटेल अपने ऑफर में प्रदान कर रहा है।

एयरटेल ब्लूजींस को लेकर कहा जा रहा है कि यह बेहतरीन एंटरप्राइज़-ग्रेड सिक्योरिटी के साथ आएगा, इसके साथ कुछ अन्य फीचर्स भी मौजूद होंगे जैसे रियल-टाइम मीटिंग्स एनालिटिक्स और लाइव मीटिंग कंट्रोल आदि। OnlyTech के अनुसार, यूज़र्स को डायल-इन ऑप्शन भी मिलेगा, जिसकी शुरुआत 0.50 पैसा प्रति कॉल से होगी। इसके अलावा, Airtel Audio Bridge इंटीग्रेट किया गया है, ताकि Pay-per-use मॉडल पर भारत और अंतर्राष्ट्रीय डायल इन सपोर्ट को इनेबल किया जाए।

दूसरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशन की तरह Airtel BlueJeans को भी डेस्कटॉप और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे वेब ब्राउज़र और वर्चुअल डेस्कटॉप इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सिस्को, पोली, लाइफसाइज़ और अन्य रूम सिस्टम के द्वारा भी एक्सेस किया जा सकता है, जो कि SIP या H.323 स्टैंडर्ड पर आधारित हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »