• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ने मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में Jio, Vodafone Idea, BSNL को लगातार 5वें महीने पछाड़ा

Airtel ने मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में Jio, Vodafone Idea, BSNL को लगातार 5वें महीने पछाड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में जियो (Jio), वोडाफोन आइडिया Vi (Vodafone Idea) और भारत संचार निगिम लिमिटेड (BSNL) जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें, कंपनी पिछले साल अगस्त से इस लिस्ट में टॉप पर छाई हुई है।

Airtel ने मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में Jio, Vodafone Idea, BSNL को लगातार 5वें महीने पछाड़ा
ख़ास बातें
  • Airtel ने दिसंबर 2020 में जोड़े 45 लाख नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स
  • अगस्त से एयरटेल नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने की लिस्ट में शीर्ष पर है
  • Vi व BSNL को हुआ सब्सक्राइबर्स का नुकसान
विज्ञापन
Airtel (एयरटेल) ने एक बार फिर नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़ने की दिशा में दूसरी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों को पछाड़ दिया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के दिसंबर 2020 के आंकड़ों का खुलासा कर दिया है, जिसके माध्यम से खुलासा हुआ है कि भारतीय एयरटेल कंपनी लगातार पांचवे महीने दिसंबर 2020 तक नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ने के मामले में टॉप पर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल ने नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में जियो (Jio), वोडाफोन आइडिया Vi (Vodafone Idea) और भारत संचार निगिम लिमिटेड (BSNL) जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें, कंपनी पिछले साल अगस्त से इस लिस्ट में टॉप पर छाई हुई है।

TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Airtel (एयरटेल) ने दिसंबर 2020 तक 45 लाख नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है। एयरटेल का कुल सब्सक्राइबर्स बेस दिसंबर में 338.70 मिलियन हो गया है, इसका मार्केट शेयर दिसंबर में 29.36 प्रतिशत रहा है। वहीं, बात यदि Reliance Jio की करें, तो दिसंबर 2020 तक कंपनी ने अपने साथ 478,917 नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है, जिसके साथ इसका कुल सब्सक्राइबर्स बेस दिसंबर में 408.77 मिलियन हो गया है। रिलायंस जियो का दिसंबर में मार्केट शेयर 35.43 प्रतिशत रहा है।

वहीं, Vi (Vodafone Idea) को लगातार सब्सक्राइबर्स का नुकसान दिसंबर में भी झेलना पड़ा। दिसंबर 2020 में वीआई को 5,690,219 सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसके साथ वीआई का यूज़र बेस घटकर 284.25 मिलियन हो गया है। नुकसान झेलने की कतार में राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी BSNL भी है, जिसने दिसंबर 2020 में 253,330 सब्सक्राइबर्स को खोया है, जिसके साथ इसका यूज़र बेस 118.61 मिलियन हो जाता है।

TRAI के आंकड़ो के मुताबिक भारत में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,155.20 मिलियन से घटकर दिसंबर में 1,153.77 मिलियन हो गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Freedom Day Sale: ₹20000 वाले स्मार्टफोन पर गजब डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  2. AI से भारत जैसे देशों में नौकरियां जाने का खतरा कम! टेक्नोलॉजी को मिलेगी नई उड़ान ...
  3. Amazon Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  4. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  5. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  9. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  10. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »