Airtel ब्रॉडबैंड यूज़र के लिए खुशखबरी, बचा हुआ डेटा नहीं होगा बेकार

एयरटेल ने अपनी डेटा रोलओवर वाली सुविधा ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी मुहैया करा दी है। नई सुविधा के तहत एक बिलिंग साइकिल में बचा हुआ डेटा अगले बिलिंग साइकिल हिस्सा बन जाएगा। गौर करने वाली बात है कि Airtel ने डेटा रोलओवर सेवा का शुरुआत अपने पोस्टपेड मोबाइल यूज़र के लिए जुलाई में की थी।

Airtel ब्रॉडबैंड यूज़र के लिए खुशखबरी, बचा हुआ डेटा नहीं होगा बेकार
ख़ास बातें
  • रोलओवर विकल्प के ज़रिए यूज़र 1,000 जीबी तक डेटा जमा कर सकेंगे
  • ऐसा लगता है कि यह सेवा एयरटेल के सभी ब्रॉडबैंड प्लान के लिए नहीं है
  • एयरटेल के पास देशभर में 21 लाख घरेलू ब्रॉडबैंड यूज़र हैं
विज्ञापन
एयरटेल ने अपनी डेटा रोलओवर वाली सुविधा ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी मुहैया करा दी है। नई सुविधा के तहत एक बिलिंग साइकिल में बचा हुआ डेटा अगले बिलिंग साइकिल हिस्सा बन जाएगा। गौर करने वाली बात है कि Airtel ने डेटा रोलओवर सेवा का शुरुआत अपने पोस्टपेड मोबाइल यूज़र के लिए जुलाई में की थी। यह सेवा कंपनी के प्रोजेक्ट नेक्स्ट कार्यक्रम का हिस्सा है जिसे अगस्त महीने से लागू किया गया था।

देशभर के एयरटेल ब्रॉडबैंड उपभोक्ता अपने कनेक्शन में रोलओवर विकल्प के ज़रिए 1,000 जीबी तक डेटा जमा कर सकेंगे। पोस्टपेड मोबाइल यूज़र के लिए इसकी सीमा 200 जीबी है। ऐसा लगता है कि यह सेवा एयरटेल के सभी ब्रॉडबैंड प्लान के लिए नहीं है। क्योंकि कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है, "मौज़ूदा उपभोक्ता मायएयरटेल ऐप में डेटा रोलओवर के लिए अपने कनेक्शन की योग्यता जांच सकते हैं।"

इसके काम करने का तरीका बेहद ही आसान है। उदाहरण के तौर पर, अगर एक ब्रॉडबैंड यूज़र 200 जीबी डेटा प्लान में से 150 जीबी डेटा की ही खपत करता है तो बचा हुआ 50 जीबी डेटा अगली बिलिंग साइकिल का हिस्सा बन जाएगा। इस तरह से अगले महीने यूज़र के पास खपत करने के लिए 200 जीबी की जगह 250 जीबी डेटा होंगे।

भारती एयरटेल होम्स के सीईओ जॉर्ज मैथन ने कहा, "नई सेवा आ जाने के बाद यूज़र को बच गए डेटा के बारे में नहीं सोचना होगा। वे आगे भी इसे इस्तेमाल में ला पाएंगे।"

कंपनी का कहना है कि उसके पास देशभर में 21 लाख घरेलू ब्रॉडबैंड यूज़र हैं। दावा है कि एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू इंटरनेट सेवा प्रदाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Broadband, Airtel Data Rollover
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »