एयरटेल दे रही है 345 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 28 जीबी डेटा

एयरटेल दे रही है 345 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 28 जीबी डेटा
विज्ञापन
रिलयांस जियो प्राइम सब्सिक्रिप्शन के शुरू होने के साथ ही, एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया पैक लॉन्च कर दिया है। इस पैक के तहत 345 रुपये में 28 दिनों की वैधता के साथ 28 जीबी डेटा मिलेगा। और अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की भी सुविधा मिलेगी।

रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ने ही अपने इन रीचार्ज पैक में 1 जीबी प्रतिदिन की डेटा लिमिट रखी है। रिलायं जियो प्राइम के 303 वाले रीचार्ज पैक में ग्राहकों को जब मर्जी तब 1 जीबी डेटा खपत करने का मौका मिलता है। वहीं दूसरी तरफ, एयरटेल के 345 रुपये वाले प्लान में दिन में 500 एमबी और रात में 12 बजे से सुबह 6 बबजे के बीच 500 एमबी डेटा खपत करने की बाध्यता है।

जो यूज़र बिना किसी सीमा के 1 जीबी डेटा प्रतिदिन इस्तेमाला करना चाहते हैं, वे 549 रुपये वाले पैक को ले सकते हैं जिसमें बिना किसी समयसीमा के 1 जीबी डेटा के हिसाब से 28 जीबी डेटा मिलता है। एयरटेल के जो यूज़र 345 और 549 रुपये वाला पैक 31 मार्च से पहले खरीदते हैं उन्हें यह ऑफर 12 महीने तक मिलता रहेगा।। इसी तरह, जियो प्राइम यूज़र को 303 रुपये वाले प्लान को लेने के लिए साल में एक बार 99 रुपये का रीचार्ज कराना है।

549 रुपये वाला एयरटेल रीचार्ज पैक में यूज़र एक हफ्ते में 1200 मिनट मुफ्त कॉल (लोकल+एसटीडी) ही कर सकते हैं। जो यूज़र 1,200 मिनट से ज्यादा कॉल करते हैं, उन्हें 30 पैसा प्रति मिनट (लोकल और एसटीडी दोनों के लिए) की दर से शुल्क देना होगा। इसके साथ ही, एयरटेल ने एक दिन में 300 मिनट मुफ्त कॉल की भी सीमा रखी है, इसके बाद कॉल करने पर 30 पैसा प्रति मिनट दर से शुल्क देना होगा। इसके अलावा,  एक हफ्ते में 100 से ज्यादा यूनीक यूज़र को 30 पैसा प्रति मिनट वाला कॉलल टैरिफ भी मिलेगा।

प्रतिद्वंदी टेलाकॉम ऑपरेटल आइडियिा सेल्युलर ने भी 348 रुपये वाला ऐसा ही पैक लॉन्च किया था। 348 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 500 एमबी इंटरनेट डेटा दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह पैक हर आइडिया प्रीपेड ग्राहक के लिए नहीं है। इसे चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है जो औसतन कम डेटा की खपत करते हैं। इस ऑफर के ज़रिए कंपनी इन यूज़र को ज़्यादा डेटा खपत करने के लिए प्रेरित करना चाहती है। देखा जाए तो यूज़र को 28 दिन की वैधता वाले समय सीमा में कुल 14 जीबी डेटा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Reliance Jio, Reliance Jio Prime, Jio Prime
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »