आरकॉम व एयरसेल का होगा विलय, 65,000 करोड़ रुपये वाली नई कंपनी बनेगी

आरकॉम व एयरसेल का होगा विलय, 65,000 करोड़ रुपये वाली नई कंपनी बनेगी
ख़ास बातें
  • नई कंपनी में आरकॉम व एयरसेल आधे-आधे साझेदार होंगे
  • नई कंपनी की संपत्ति 65,000 करोड़ रुपये होगी
  • आरकॉम की बाजार हिस्सेदारी 9.8 प्रतिशत जबकि एयरसेल की 8.5 प्रतिशत है
विज्ञापन
अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बुधवार को अपनी वायरलेस दूरसंचार कारोबार की प्रतिद्वंदी एयरसेल के साथ विलय पर सहमति जतायी। इस विलय से देश की चौथी सबसे बड़ी दूरंसचार इकाई सृजित होगी जिसकी संपत्ति 65,000 करोड़ रुपये से अधिक होगी।

यह देश के दूरसंचार क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ी एकीकरण है। आरकॉम तथा एयरसेल की बहुलांश हिस्सेदार मलेशिया की मैक्सिस कम्युनिकेशंस बर्हाड (एमसीबी) ने अपने भारतीय वायरलेस कारोबार के विलय के लिये दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की घोषणा की।

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले एडीएजी समूह की आरकॉम और मलेशिया की मैक्सिस कम्युनिकेशंस बेर्हाड की इस साझा इकाई में दोनों भागीदारों की आधे-आधे की हिस्सेदारी होगी। दोनों कंपनियों की निदेशक मंडल तथा समितियों में समान भागीदारी होगी। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘आरकॉम-एयरसेल विलय से मजबूत कंपनी सृजित होगी जो 12 सर्किल में ग्राहक तथा आय के आधार पर देश की चौथी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी होगी।’’ आरकॉम 11 करोड़ ग्राहकों के साथ देश का चौथा सबसे बड़ा दूरसंचार परिचालक है। वहीं एयरसेल 8.4 करोड़ ग्राहकों के साथ पाचवें स्थान पर है।

आरकॉम की बाजार हिस्सेदारी 9.8 प्रतिशत जबकि एयरसेल की 8.5 प्रतिशत है। इससे पहले, सिस्तेमा का आरकॉम में विलय हुआ था जिसकी हिस्सेदारी 0.7 प्रतिशत थी।

आरकाम और एयरसेल के विलय के बाद दोनों कंपनियां संयुक्त उद्यम को अपने 14,000-14,000 करोड़ रुपये कर्ज हस्तांतरित करेगी। इससे नई कंपनी के उपर 28,000 करोड़ रुपये का कर्ज होगा। इसमें स्पेक्ट्रम के 6,000 करोड़ रुपये के भुगतान का दायित्व शामिल नहीं है।

इस सौदे से आरकॉम को अपना कर्ज 20,000 करोड़ रुपये कम करने में मदद मिलेगी। यह उसके कुल कर्ज का 40 प्रतिशत है।

बयान के अनुसार, ‘‘आरकॉम घरेलू और वैश्विक उपक्रम खंड, डाटा केंद्रों, आप्टिक फाइबर तथा संबंधित दूरसंचार ढांचागत सुविधा के अलावा मूल्यवान जमीन-जायदाद में उच्च वृद्धि कारोबार को आगे बढ़ाना जारी रखेगी।’’ एमटीएस (सिस्तेमा) की आरकॉम में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी।

नई इकाई देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक होगी जिसके पास 65,000 करोड़ रुपये (9.7 अरब डालर) की संपत्ति होगी और इसका नेटवर्थ 35,000 करोड़ रुपये (5.2 अरब डालर) होगा।

उसके पास कुल स्पेक्ट्रम का 19.3 प्रतिशत होगा जो क्षेत्र में सबसे अधिक है। इस स्पेक्ट्रम में 850, 900, 1800 तथा 2100 मेगाहट्र्ज बैंड में कुल 448 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम शामिल होगा जो पूरे देश में 2जी, 3जी और 4जी सेवा उपलब्ध कराने में काम आ सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Reliance communications, aircel

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »