Airtel भी लाएगी Reliance Jio वाली तकनीक

प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक देश भर में वीओएलटीई सेवा शुरू करने की योजना है। इस सेवा से उसके ग्राहकों के लिए 4जी प्रौद्योगिकी आधारित फोन मोबाइल फोन से कॉल करना संभव होगा।

Airtel भी लाएगी Reliance Jio वाली तकनीक
विज्ञापन
प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक देश भर में वीओएलटीई सेवा शुरू करने की योजना है। इस सेवा से उसके ग्राहकों के लिए 4जी प्रौद्योगिकी आधारित फोन मोबाइल फोन से कॉल करना संभव होगा।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हमने 5-6 शहरों में वीओएलटीई के लिए परीक्षण किए हैं। इस वित्त वर्ष के आखिर तक हम हर जगह वीओएलटीई शुरू करेंगे। अगले 6-9 महीनों में हम इस लिहाज से राष्ट्रीय स्तर पर होने चाहिए।’ देश में इस समय केवल मुकेश अंबानी के नियंत्रण वाली रिलायंस जियो ही वीओएलटीई प्रौद्योगिकी के जरिए 4जी नेटवर्क पर वॉयस कॉल की पेशकश कर रही है। वहीं अन्य मौजूदा कंपनियां अपने 4जी ग्राहकों के लिए वॉयस काल की पेशकश अपने अन्य स्थापित नेटवर्क 2जी व 3जी के समर्थन से कर रही हैं।

विट्टल ने कहा कि भारत में 3जी नेटवर्क बाकी दुनिया की तुलना में अधिक तेजी से प्रचलन से बाहर होगा और भारत ऐसी स्थिति में होगा जहां 2जी व 4जी कुछ समय तक एक साथ होंगी।

उल्लेखनीय है कि नई कंपनी रिलायंस जियो द्वारा शुरू किए गए कीमतों के युद्ध के बीच भारती एयरटेल ने मंगलवार को 18 तिमाहियों में सबसे कम लाभ की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि अप्रैल जून तिमाही में उसके कारोबार में 75 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी ने 2017-18 की पहली तिमाही में 367 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जो कि एक साल पहले की तुलना में 74.9 प्रतिशत कम है। कंपनी ने बाजार में लगातार ‘दिक्कत व दबाव’ के लिए नयी कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel VoLTE, Telecom, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »