• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 6G: क्‍या चीन में 6G लॉन्‍च होने वाला है? 300Gbps डाउनलोड स्‍पीड के साथ की गई वायरलेस इंटरनेट की टेस्टिंग

6G: क्‍या चीन में 6G लॉन्‍च होने वाला है? 300Gbps डाउनलोड स्‍पीड के साथ की गई वायरलेस इंटरनेट की टेस्टिंग

6G : वहीं, No. 25 नाम के इंस्टिट्यूट ने जानकारी दी है कि उनकी टीम ने टेराहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी लेवल पर डेटा का अब तक का पहला रीयल-टाइम वायरलेस ट्रांसमिशन पूरा किया है।

6G: क्‍या चीन में 6G लॉन्‍च होने वाला है? 300Gbps डाउनलोड स्‍पीड के साथ की गई वायरलेस इंटरनेट की टेस्टिंग

चीन दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट यूजर आबादी वाला देश और सबसे बड़ा स्‍मार्टफोन मार्केट है।

ख़ास बातें
  • चीन में 6जी पर हो रहा है तेजी से काम
  • वहां वायरलेस इंटरनेट की टेस्टिंग की जा रही है
  • 300Gbps तक डाउनलोड स्‍पीड हास‍िल की चीन ने
विज्ञापन
दुनिया के तमाम देश 5जी (5G) मोबाइल नेटवर्क का विस्‍तार कर रहे हैं। चीन से लेकर जापान, अमेरिका यहां तक कि भारत में भी 5G नेटवर्क को रोलआउट किया जा रहा है। इस बीच, तमाम देशों ने 6G पर रिसर्च शुरू कर दी है। भारत ने बीते दिनों 6G विजन डॉक्युमेंट को रिलीज किया। चीन भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन ने अल्ट्रा-फास्ट वायरलेस इंटरनेट का परीक्षण किया है, जिसकी डाउनलोड स्‍पीड 300Gbps तक है। यह 5G के मौजूदा मानकों से 10 गुना ज्‍यादा फास्‍ट है।  

रिपोर्टों के अनुसार, 6G की तेज होती दौड़ के बीच अमेरिका को प‍िछड़ने का डर सता रहा है। बीते शुक्रवार वाइट हाउस में एक बैठक हुई। इस बैठक में 6G पर चर्चा करने के लिए तमाम एक्‍सपर्ट मौजूद रहे। अमेरिका की चिंता जायज है क्‍योंकि चीन ने टेराहर्ट्ज़ (THz) फ्रीवेक्‍सी लेवल पर वायरलेस ट्रांसमिशन को सफल बना लिया है और 100Gbps की डेटा स्‍पीड हासिल करके दिखाई है। 

वहीं, Gizmochina के अनुसार, No. 25 नाम के इंस्टिट्यूट ने जानकारी दी है कि उनकी टीम ने टेराहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी लेवल पर डेटा का अब तक का पहला रीयल-टाइम वायरलेस ट्रांसमिशन पूरा किया है। यह 6G को लेकर अभी तक का पहला सफल ट्रांसमिशन टेस्ट बताया जा रहा है। इससे यह साबित हो जाता है कि भले ही भारत सहित दुनिया के कई देश फिलहाल 5G टेक्नोलॉजी पर पहुंचे हैं, लेकिन हम जल्द 6G टेक्नोलॉजी पर पहुंचने वाले हैं। टेराहर्ट्ज़ (THz) फ्रीक्‍वेंसी लेवल पर होने वाले कम्‍युनिकेशन की गुणवत्ता उतनी ही बेहतर बताई जाती है, जितना फाइबर के जरिए होने वाला कम्‍युनिकेशन है। हालांकि चीन में भी 6G की शुरुआत साल 2030 से पहले होने की उम्‍मीद नहीं है। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम के शिखर सम्मेलन में चाइना यूनिकॉम के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियू लिहोंग ने चीन की 6G टाइमलाइन का खुलासा किया। सम्‍मेलन में शामिल हुए लियू ने कहा कि साल 2025 तक शुरुआती 6G "ऐप्लिकेशन सिनारियो" चीन में पेश किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट यूजर आबादी वाला देश और सबसे बड़ा स्‍मार्टफोन मार्केट है। साल 2019 से ही चीन में 6G पर रिसर्च चल रही है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 6G का कमर्शल लॉन्‍च साल 2030 से शुरू होने की उम्‍मीद है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »