5G के बाद अब आ रहा 5.5G नेटवर्क, 10Gbps तक होगी स्पीड!

Huawei सहित कुछ अन्य कंपनियां वर्तमान में नेक्स्ट जनरेशन 5G नेटवर्क पर काम कर रही है, क्योंकि मौजूदा 5G नेटवर्क की स्पीड यूजर्स उम्मीद से कम है।

5G के बाद अब आ रहा 5.5G नेटवर्क, 10Gbps तक होगी स्पीड!

भारत में अभी लोग धीरे-धीरे 5G नेटवर्क की ओर बढ़ रहे हैं

ख़ास बातें
  • वर्तमान में औसत ग्लोबल 5G स्पीड इसका 1 प्रतिशत भी नहीं है
  • जबकि 5G की स्पीड को 20Gbps तक होना चाहिए था
  • 5.5G नेटवर्क 2025 के आसपास रोल आउट होने की उम्मीद है
विज्ञापन
भारत सहित कुछ देश अभी ऐसे हैं, जो धीरे-धीरे 5G अपना रहे हैं, लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं, जो 6G पर डेवलपमेंट शुरू कर चुके हैं। हालांकि, इन दोनों जनरेशन के नेटवर्क के बीच में एक नेक्स्ट जनरेशन 5G नेटवर्क पर भी काम चल रहा है, जिसे 5.5G कहा जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मोबाइल कंपनियों का कहना है कि मौजूदा 5G नेटवर्क में अपग्रेड जल्द ही होने वाला है, जिसमें बेहतर कनेक्टिविटी और स्पीड का वादा किया गया है।

द वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे सहित कुछ अन्य कंपनियां वर्तमान में नेक्स्ट जनरेशन 5G नेटवर्क पर काम कर रही है, क्योंकि मौजूदा 5G नेटवर्क की स्पीड यूजर्स उम्मीद से कम है। रिपोर्ट कहती है कि इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन ने 20 Gbps के रूप में स्टैंडर्ड पीक 5G डाउनलोड रेट निर्धारित किया है और वर्तमान में औसत ग्लोबल 5G स्पीड इसका 1 प्रतिशत भी नहीं है।

मोबाइल कंपनियों के अनुसार, 5.5G नेटवर्क 2025 के आसपास रोल आउट होने की उम्मीद है। Huawei Technologies इस साल MWC में यह घोषित कर चुकी है कि 5.5G कनेक्टिविटी यूजर्स को 10Gbps की पीक डाउनलोड स्पीड देगी।

WSJ की रिपोर्ट में OOKLA के हवाले से बताया गया है कि फरवरी में नॉर्वे, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया और यूके के बाजारों में 5G स्पीड में भारी गिरावट दर्ज की गई। ऑपरेटर्स द्वारा नेटवर्क में सुधार के चलते अमेरिका एकमात्र ऐसा देश था, जहां 5G स्पीड में तेजी दर्ज की गई।

हुवावे का कहना है कि 5G टेक्नोलॉजी उम्मीद से बहुत कम सफल हो पाई है और आने वाला नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क एक नए की शुरुआत करेगा। सेल्फ ड्राइविंग ड्रोन, ऑटोमेटिक कारों, ऑटोमेटेड फैक्ट्री जैसी हाई-टेक चीजों को सपोर्ट देने के लिए टेलीकॉम सेक्टर को और बेहतर काम करना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Next Gen 5G
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »