Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी

भारत में मार्च में Xiaomi Pad 8 को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 16:38 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है
  • Xiaomi Pad 9 में 9,720 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस टैबलेट को Xiaomi 18 सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ पेश किया जा सकता है

भारत में मार्च में Xiaomi Pad 8 को लॉन्च किया गया था

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस टैबलेट में Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। भारत में मार्च में Xiaomi Pad 8 को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। 

चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर Xiaomi Pad 9 को मॉडल नंबर - M656BA के साथ देखा गया है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस टैबलेट को जल्द ही Xiaomi 18 सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 में 9,720 mAh की बैटरी हो सकती है। इस टैबलेट में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हालांकि, शाओमी ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है। 

भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच 3.2K डिस्प्ले (3,200 x 2,136 पिक्सल्स) 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10 डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसके लिए TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन भी मिला है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 और Adreno 825 GPU है। यह Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए गए हैं। 

Xiaomi Pad 8 के रियर में f/2.2 अपार्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके  फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी  के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।  Xiaomo Pad 8 की 9,200 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का साइज 251.22 x 173.42 x 5.75 mm और भार लगभग 485 ग्राम का है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.