• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 120W फास्ट चार्जिंग वाले Xiaomi Pad 7 Pro को मिला एक और सर्टिफिकेशन! 12.45 इंच LCD डिस्प्ले से होगा लैस!

120W फास्ट चार्जिंग वाले Xiaomi Pad 7 Pro को मिला एक और सर्टिफिकेशन! 12.45 इंच LCD डिस्प्ले से होगा लैस!

Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट को नया सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

120W फास्ट चार्जिंग वाले Xiaomi Pad 7 Pro को मिला एक और सर्टिफिकेशन! 12.45 इंच LCD डिस्प्ले से होगा लैस!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 7 Pro पिछले साल आए Xiaomi Pad 6 Pro का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट को नया सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
  • आईएमडीए ने इसे लो पावर टैबलेट कंप्यूटर के रूप में लिस्ट किया है।
  • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट होगा।
विज्ञापन
Xiaomi Pad 7 Pro लॉन्च के नजदीक है। इस टैबलेट को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स का सिलसिला चला आ रहा है। अब डिवाइस को एक और सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिसके साथ ही इसके फीचर्स के बारे में कुछ ताजा जानकारी भी मिल रही है। कंपनी का यह टैबलेट 120W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ संभावित है। आइए जानते हैं लेटेस्ट सर्टिफिकेशन में इसके कौन से स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। 

Xiaomi Pad 7 Pro टैबलेट को नया सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। साथ ही चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टैबलेट को सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट IMDA पर स्पॉट (via) किया गया है। इसका मॉडल नम्बर 24018RPACG बताया गया है। आईएमडीए ने इसे लो पावर टैबलेट कंप्यूटर के रूप में लिस्ट किया है। कहा गया है कि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट होगा। इसके अलावा यहां पर अन्य जानकारी नहीं मिलती है। 

उधर Digital Chat Station ने लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक टैब में 12.45 इंच LCD डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 बताया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट बताया है, साथ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें देखने को मिल सकता है। 

इससे पहले भी टैब को लेकर टिप्स्टर ने लीक किया था। जिसके मुताबिक, दावा किया गया था कि Xiaomi Pad 7 सीरीज के बेस मॉडल में Xiaomi फ्लैगशिप, यानी वर्तमान में Xiaomi 14 सीरीज के समान कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। हालांकि, कैमरा सिस्टम को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई। टैबलेट के Android 14 OS पर आधारित HyperOS के साथ आने की बात कही गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »