Xiaomi Pad 7 Pro के बैटरी साइज, चार्जिंग स्पीड का खुलासा, जानें सबकुछ

Xiaomi Pad 7 Pro में 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Xiaomi Pad 7 Pro के बैटरी साइज, चार्जिंग स्पीड का खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 6 Pro में 11 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 Pro में 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • Xiaomi Pad 7 Pro में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है।
  • Xiaomi Pad 7 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Xiaomi इस साल की दूसरी तिमाही में Xiaomi 14 Ultra को पेश करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी 14 Ultra के साथ Xiaomi Pad 7 और Pad 7 Pro फ्लैगशिप टैबलेट भी पेश कर सकती है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में Pad 7 सीरीज के बारे में काफी जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है। एक नई रिपोर्ट में GSMChina ने 7 Pro की बैटरी के साइज और चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी मिली है। आइए Xiaomi के आगामी टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Pad 7 Pro बैटरी का साइज और चार्जिंग स्पीड


रिपोर्ट के अनुसार,  Xiaomi Pad 7 Pro में 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह एक बड़ा अपग्रेड है, यह देखते हुए कि Xiaomi Pad 6 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 8,600mAh की बैटरी है। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi Pad 7 Pro में 10 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रेजोल्यूशन 1480 x 2367 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा। Pad 7 Pro में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है।

टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस पर काम करने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो टैबलेट के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा होगा। टैबलेट क्वाड स्पीकर से लैस होगा। आपको बता दें कि Xiaomi Pad 6 Pro को चीनी बाजार के अलावा बाहर लॉन्च नहीं किया गया था। हालांकि, एक हाल ही में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Pad 7 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल, इंटरनेशनल मार्केट में Pad 7 सीरीज की लॉन्च टाइमफ्रेम के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »