Xiaomi Pad 6 Sale: Rs 6 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi Pad 6! 8840mAh बैटरी, 8GB रैम से है लैस

Xiaomi Pad 6 सेल आज भारत में शुरू होने जा रही है। दोपहर 12 बजे से यह फ्लैगशिप टैबलेट खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Pad 6 Sale: Rs 6 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi Pad 6! 8840mAh बैटरी, 8GB रैम से है लैस

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 6 टैब 11 इंच के 2.8K IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • इसमें 8,840mAh की बैटरी है जो कि 2 दिन तक पावर बैकअप दे सकती है।
  • इसे 100 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।
  • डिवाइस में Snapdragon 870 SoC दिया गया है और 8GB तक रैम मिलती है।
विज्ञापन
Xiaomi Pad 6 सेल आज भारत में शुरू होने जा रही है। दोपहर 12 बजे से यह फ्लैगशिप टैबलेट खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Xiaomi Pad 6 में 11 इंच का डिस्प्ले 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। यह टैब Qualcomm Snapdragon 870 SoC से लैस है। रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सस्ते में फीचर्स से भरपूर टैब चाहने वालों को ध्यान में रखकर इसे मार्केट में पेश किया गया है। सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स की पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं जिससे आप इस टैबलेट को 6 हजार रुपये तक सस्ता खरीद सकते हैं। 
 

Xiaomi Pad 6 price in india

Xiaomi Pad 6 की अधिकारिक वेबसाइट पर इसकी भारतीय कीमत 26,999 रुपये लिस्ट की गई है। जिसमें इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। टैबलेट को Mi.com और Amazon से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने टैब के साथ कुछ धांसू ऑफर्स दिए हैं। 

ICICI Bank Credit Cards और Credit EMI से खरीदने पर इस टैब पर सीधा 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी ने इसके अलावा Mi Exchange ऑफर भी दिया है। अगर पुराने फोन से एक्सचेंज पर इसे खरीदते हैं तो 3000 रुपये का बोनस डिस्काउंट भी इस पर लागू हो जाता है। यानि कि टैबलेट को Rs 6000 तक सस्ता खरीदने का मौका कंपनी दे रही है। जिसके बाद बेस मॉडल के लिए इसकी प्रभावी कीमत 20,999 रुपये हो जाती है। 
 

Xiaomi Pad 6 Specifications

Xiaomi Pad 6 के फुल स्पेसिफिकेशन आपको बता देते हैं। यह 11 इंच के 2.8K IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। पिक्सल डेंसिटी 309ppi है और रिफ्रेश रेट 144Hz तक का है। यह 7 तरह के रिफ्रेश रेट में स्विच कर सकता है। जिसमें 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz शामिल हैं। डिवाइस में Snapdragon 870 SoC दिया गया है और 8GB तक रैम मिलती है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

साउंड के लिए यह क्वाड स्पीकर के साथ आता है और Dolby Atmos भी इसमें सपोर्टेड है। Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, और USB Type-C कनेक्टिविटी वाला यह टैबलेट कीबोर्ड और स्मार्ट पेन को भी सपोर्ट करता है। इसमें 8,840mAh की बैटरी है जो कि 2 दिन तक पावर बैकअप दे सकती है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसे 100 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। डिवाइस के डाइमेंशन 253.95x165.18x6.51mm है और वजन 490 ग्राम का बताया गया है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dolby Vision, Dolby Atmos support
  • Quad-speaker setup sounds good
  • Smooth performance
  • Clean software with productivity-focused features
  • All-day battery life
  • Useful optional accessories
  • कमियां
  • No fingerprint scanner
  • No cellular option
  • Battery life could have been better
  • Average cameras
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन2880x1880 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8600 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  3. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  4. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  5. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  6. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  8. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  9. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  10. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »