• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Tab S7 XL Lite टैबलेट 5G सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च, FCC सर्टिफिकेशन से मिला इशारा!

Samsung Galaxy Tab S7 XL Lite टैबलेट 5G सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च, FCC सर्टिफिकेशन से मिला इशारा!

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S7 XL Lite टैबलेट मॉडल नंबर SM-T736B के साथ FCC लिस्टिंग पर लिस्ट है। इस लिस्टिंग से कथित रूप से इस टैबलेट के कनेक्टिविटी फीचर्स का खुलासा होता है जैसे कि यह 5G सपोर्ट के साथ आएगा।

Samsung Galaxy Tab S7 XL Lite टैबलेट 5G सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च, FCC सर्टिफिकेशन से मिला इशारा!

टैबलेट मॉडल नंबर SM-T736B है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S7 XL Lite जून में हो सकता है लॉन्च
  • टैब एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक दे सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एक्सएल लाइट में मिल सकती है 4जीबी रैम
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S7 XL Lite टैबलेट कथित रूप से Federal Communications Commission (FCC) लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जहां से टैबलेट के कुछ फीचर्स की जानकारी हासिल हुई है। बता दें, यह पहली बार नहीं है कि Galaxy Tab S7 का lite वेरिएंट सुर्खियों में आया हो। इससे पहले माना जा रहा था कि यह Samsung Galaxy Tab S7 Lite 5G के रूप में दस्तक देगा। लेकिन पिछली रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि  Samsung के इस मिड-रेंज टैबलेट का नाम सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एक्सएल लाइट होगा। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में इस टैबलेट को कथित रूप से एफसीसी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S7 XL Lite टैबलेट मॉडल नंबर SM-T736B के साथ FCC लिस्टिंग पर लिस्ट है। इस लिस्टिंग से कथित रूप से इस टैबलेट के कनेक्टिविटी फीचर्स का खुलासा होता है जैसे कि यह 5G सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 802.11ac और Bluetooth LE (Low Energy) मौजूद होगा। पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung अपर मिड-रेंज टैबलेट पर इन दिनों काम कर रही है, जिसमें Wi-Fi, LTE और 5G वेरिएंट्स पेश किए जाएंगे।

ऐसे में अटकले लगाई जा रही हैं कि कंपनी 5जी के अलावा, टैबलेट का 4जी एलटीई और वाई-फाई ऑन्ली वर्ज़न भी पेश कर सकती है। खबरें है कि अन्य वेरिएंट्स के मॉडल नंबर SM-T730 (Wi-Fi) और SM-T735 (LTE) हो सकते हैं।

आपको बता दें, पहले माना जा रहा था कि यह टैबलेट Galaxy Tab S7 Lite 5G के रूप में दस्तक देगा, जिसमें गीकबेंच लिस्टिंग से सामने आया था कि यह टैबलेट एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा इसका सिंगल कोर स्टोर 650 और मल्टी-कोर स्कोर 1694 है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम मिलेगी। एक अन्य रिपोर्ट की मानें, तो यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा।

माना जा रहा है कि कंपनी इस टैब को जून महीने में लॉन्च कर सकती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  4. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  5. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  7. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  8. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  9. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  10. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »