Samsung Galaxy Tab S7+ लॉन्च हो सकता है 5 अगस्त को, स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung ने ऐलान किया था कि उनका Galaxy Unpacked इवेंट 5 अगस्त को आयोजित होगा। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दर्शक इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम Samsung Global Newsroom और Samsung.com पर देख सकेंगे।

Samsung Galaxy Tab S7+ लॉन्च हो सकता है 5 अगस्त को, स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy Tab S7+ की बैटरी होगी 10,090mAh की

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S7+ हो सकता है 5 अगस्त को लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ में हो सकता है स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ में मौजूद हो सकता है डुअल रियर कैमरा
विज्ञापन
Samsung इस साल दो फ्लैगशिप टैबलेट्स लॉन्च कर सकती है, जो SamGalaxy Tab S7 और Galaxy Tab S7+ होंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इन दोनों ही टैबलेट्स को 5 अगस्त को ऑनलाइन आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ के कुछ स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनके अनुसार यह टैबलेट हाल ही में लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस वर्चुअल इवेंट के दौरान Galaxy Note 20 सीरीज़ स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा सकती है।

SamMobile रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S7+ स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.1 गीगाहर्ट्ज़ होगी। दावा किया गया है कि यह रेगुलर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक पावर बूस्टर ऑफर करता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ को लेकर कहा जा रहा है कि यह दो मैमोरी वेरिएंट में आ सकता है। एक 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। डिस्प्ले की बात करें, तो गैलेक्सी टैब एस7+ में एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी जिसका रिजॉल्यूशन 2,800x1,752 पिक्सल होगा। डिस्प्ले में एस पेन और बिल्ट-इन ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मौजूद होगा।

इसके पिछले वर्ज़न Galaxy Tab S6 की तरह ही गैलेक्सी टैब एस7+  में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी के लिए इस टैब में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा आगामी डिवाइस एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.5 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा। बैटरी की बात करें, तो इसकी बैटरी 10,090mAh की होगी।

हफ्ते की शुरुआत में Samsung ने ऐलान किया था कि उनका Galaxy Unpacked इवेंट 5 अगस्त को आयोजित होगा। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दर्शक इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम Samsung Global Newsroom और Samsung.com पर देख सकेंगे। इवेंट में कंपनी अपनी Galaxy Note 20 सीरीज़ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इस Samsung Galaxy Z Flip के 5G वेरिएंट को भी पेश किया जा सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  2. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  3. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  4. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  5. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  6. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  7. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  10. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »