सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की तस्वीर एमडब्ल्यूसी 2017 से पहले लीक

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की तस्वीर एमडब्ल्यूसी 2017 से पहले लीक
विज्ञापन
सैमसंग के गैलेक्सी टैब एस3 टैबलेट को रविवार को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की तस्वीरें लीक हो गईं हैं। नए सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 के हाल ही में ताइवान में फेडरल सर्टिफिकेशन से पास होने की ख़बर आई थी। और अब एक वेबसाइट ने आने वाले इस टैबलेट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके अलावा, एक विंडोज़ ओएस वाले सैमसंग गैलेक्सी बुक डिवाइस के बारे में भी इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है।

लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, गैलेक्सी टैब एस3 ग्लास और मेटल बिल्ड के साथ आएगा। लीक तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि गैलेक्सी टैब एस3 देखने में काफी हद तक पिछले गैलेक्सी टैब एस2 जैसा दिख सकता है। इसके अलावा सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई दिग्गज़ द्वारा ताइवान में इस टैबलेट के एक वाई-फाई वेरिएंट के भी लॉन्च करने की ख़बरें हैं। सर्टिफिकेशन साइट पर गैलेक्सी टैब एस3 को एसएम-टी820 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

गैलेक्सी टैब एस3 के बारे में पहले भी लीक में जानकारी सामने आई है और इसके 580 डॉलर (करीब 39,000 रुपये) में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस टैबलेट में स्टायलस बेस्ड फंक्शन के साथ एस पेन सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3, 9.7 इंच वेरिएंट में आएगा। याद दिला दें कि सैमसंग ने 2015 में 8 इंच और 9.7 इंच स्क्रीन वाले गैलेक्सी टैब एस2 के दो वेरिएंट लॉन्च किए थे। इसके अलावा ख़बर है कि गैलेक्सी टैब एस3 में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी और यह कैटेगरी 6 एलटीई डाउनलोड स्पीड के लिए 4जी सपोर्ट के साथ आएगा। इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस टैबलेट में 2048x1536 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन हो सकता है। टैब एस3 में 12 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

सैमसंग के आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, इस इवेंट को एमडब्ल्यूसी ट्रेड शो में 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। 26 फरवरी को होने वाले इस इवेंट के भारतीय समयानुसार रात में 11.30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग www.samsung.com/galaxy पर की जाएगी।

इसके अलावा, ख़बर है कि सैमसंग विंडोज़ 10 पर चलने वाले एक डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी बुक पर भी काम कर रही है। विंडोज़ स्टोर में एक नए ऐप से एक नए सैमसंग डिवाइस के मौज़ूद होने के संकेत मिलते हैं। एमएसपावरयूज़र ने इस ऐप को सबसे पहले देखा और बताया कि कथित गैलेक्सी बुक में एमोलेड स्क्रीन के साथ स्टायलस सपोर्ट होगा। ऐप के विस्तृत वर्णन में लिखा है, '' 'बुक सेटिंग' इंस्टॉल करें, जिसमें बैटरी लाइफ एक्सटेंडर, स्क्रीन मोड, पैटर्न लॉग-इन, यूज़र मैनुअल और दूसरे सैमसंग फ़ीचर हैं। बुक सेटिंग गैलेक्सी बुक के लिए एक ऐप्लिकेशन है। हो सकता है कि दूसरे डिवाइस पर यह सामान्य तरीके से काम ना करें।'' एमएसपावरयूज़र ने आगे बताया कि दक्षिण कोरियाई कंपनी के पास सैमसंग गैलेक्सी बुक नाम के लिए ट्रेडमार्क है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, MWC, MWC 2017, Tablets, Samsung Galaxy Tab S3
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »