Samsung Galaxy Tab A9 आया BIS और गीकबेंच पर नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Tab A9 में एक बड़ी 5,100mAh बैटरी होगी जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy Tab A9 आया BIS और गीकबेंच पर नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab A9 में 5,100mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A9 में एक बड़ी 5,100mAh बैटरी होगी।
  • Samsung Galaxy Tab A9 में 4GB RAM होगी।
  • Samsung Galaxy Tab A9 टैबलेट एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
विज्ञापन
Samsung जल्द ही नई Galaxy Tab A9 सीरीज के टैबलेट लॉन्च करेगा। ऐसी संभावना है कि लाइनअप में Galaxy Tab A9 और Galaxy Tab A9+ शामिल हैं। अब ऑफिशियल घोषणा से पहले गैलेक्सी टैब ए9 सीरीज का बेस मॉडल एक लोकप्रिय बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। यहां हम आपको Samsung Galaxy Tab A9 सीरीज टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV


Samsung Galaxy Tab A9 गीकबेंच लिस्टिंग


साउथ कोरियन टेक दिग्गज का आगामी मिड रेंज टैबलेट गीकबेंच पर नजर आया था। लिस्टिंग से पता चला है कि Galaxy Tab A9 एक सीपीयू से लैस है जिसमें 6 कोर हैं जो 2.00GHz पर क्लॉक करते हैं और 2 कोर हैं जिनकी क्लॉक स्पीड 2.20GHz है। इस प्रोसेसर को Mali-G57 MC2 GPU जीपीयू के साथ भी लिंक किया गया है। इन सभी जानकारी के साथ टैबलेट MediaTek Helio G99 SoC पर बेस्ड होगा।

इसके अलावा गीकबेंच पर यह भी कंफर्म हुआ है कि नया टैबलेट एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM होगी। बेंचमार्क रिजल्ट देखें तो टैबलेट ने सिंगल कोर टेस्ट में 735 प्वाइंट हासिल किए। दूसरी ओर मल्टी कोर रिजल्ट में 1,766 प्वाइंट स्कोर था। पिछली रिपोर्ट में भी यह भी दावा किया गया था कि टैबलेट में Helio G99 चिपसेट होगा।

यह टैबलेट BIS पर भी नजर आया था, जिसके आधार पर Samsung Galaxy Tab A9 में एक बड़ी 5,100mAh बैटरी होगी जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट हाल ही में SM-X110 (वाई-फाई) मॉडल नंबर के साथ TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। ब्रांड ने अभी तक इस प्रोडक्ट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  2. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  3. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  8. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  9. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »