• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Tab A9 में मिलेगा MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और ये फीचर्स, लॉन्च से पहले खुलासा

Samsung Galaxy Tab A9 में मिलेगा MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और ये फीचर्स, लॉन्च से पहले खुलासा

Samsung अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज के तहत एक नया बजट टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Samsung Galaxy Tab A9 में मिलेगा MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और ये फीचर्स, लॉन्च से पहले खुलासा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab A9 में 5,100mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A9 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Samsung Galaxy Tab A9 में 5,100mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy Tab A9 में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम मिलेगा।
विज्ञापन
Samsung अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज के तहत एक नया बजट टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे Samsung Galaxy Tab A9 कहा जा रहा है। साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने हाल ही में Galaxy Tab S9 सीरीज के टैबलेट लॉन्च किए थे। यहां हम आपको सैमसंग के आगामी टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy Tab A9 टैबलेट बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है, जिससे पता चलता है कि यह जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। अब टैबलेट को पावर देने वाले प्रोसेसर की जानकारी भी ऑनलाइन लीक हो गई है। नई रिपोर्ट के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy Tab A9 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया जाएगा। Samsung Galaxy Tab A7 टैबलेट में मिलने वाले MediaTek MT8768 की तुलना में यह बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

MediaTek Helio G99 SoC को TSMC द्वारा 6nm प्रोसेस के जरिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पूरे दिन शानदार गेमिंग, बड़े कैमरे, फास्ट डिस्प्ले, बेहतर स्ट्रीमिंग और दमदार ग्लोबल कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसमें 2.2GHz पर दो Cortex-A76 कोर और 2.0GHz पर 6 Cortex-A55 कोर, Mali-G57 MC2 GPU के साथ मिलते हैं।

BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, Galaxy Tab A9 का मॉडल नंबर SM-X115 है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यह टैबलेट 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम का सपोर्ट करेगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो टैबलेट में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
   
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 662
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7040 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »