7040mah बैटरी, 10.1 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy Tab A8

इस टैब के बारे में ताजा रूमर्स हैं कि यह डिवाइस वाई-फाई के साथ-साथ एलटीई मॉडल में भी आ सकती है।

7040mah बैटरी, 10.1 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy Tab A8

इस टैब में सिंगल रियर कैमरा सेटअप होगा, जबकि मेन कैमरा 8MP का दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • यह टैब Unisoc T6188 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • 3GB रैम और Android 11 पर यह चल सकता है
  • इस टैबलेट में 10.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A8 से जुड़ीं अहम डिटेल्‍स सामने आ रही हैं। सैमसंग के इस अपकमिंग टैब को गीकबेंच और ब्लूटूथ SIG साइट्स पर स्पॉट किया गया है। इस टैब के बारे में ताजा रूमर्स हैं कि यह डिवाइस वाई-फाई के साथ-साथ एलटीई मॉडल में भी आ सकती है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह टैबलेट यूनिसॉक के प्रोसेसर से लैस हो सकता है और एंड्रॉयड 11 पर चलेगा। पिछले दिनों लीक हुए रेंडर्स से भी पता चलता है कि इस टैब में सिंगल रियर कैमरा सेटअप होगा, जबकि मेन कैमरा 8MP का दिया जा सकता है। बैटरी भी पावरफुल होने की उम्‍मीद है, जो 7040mAh की हो सकती है।

गीकबेंच ने सैमसंग गैलेक्सी Tab A8 के दो मॉडल, वाई-फाई (SM-X200) और एलटीई (SM-X205) लिस्ट किए हैं। लिस्‍ट के मुताबिक, यह टैब 2GHz की बेस क्लॉक स्पीड के साथ Unisoc T6188 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। 3GB रैम और Android 11 पर यह चल सकता है। इस टैब के SM-X205 मॉडल को ब्लूटूथ SIG पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग में ब्लूटूथ v5 कनेक्टिविटी को छोड़कर, टैबलेट के किसी और स्‍पेसिफ‍िकेशन की डिटेल नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy Tab A8 के स्पेसिफिकेशन पहले भी लीक किए गए थे। माना जा रहा है क‍ि इस टैबलेट में 10.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। टैब में 8 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा होने की संभावना है। इसमें क्‍वॉड स्पीकर होंगे, जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। टैबलेट में 3.5mm का ऑडियो जैक और 7040mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Galaxy Tab A8, Battery, Display, specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »