• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2016) में है 7 इंच डिस्प्ले, कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2016) में है 7 इंच डिस्प्ले, कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2016) में है 7 इंच डिस्प्ले, कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
विज्ञापन
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी टैब ए का नया 2016 एडिशन चुपचाप लॉन्च कर दिया है। नया सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2016) कंपनी की डच साइट पर लिस्ट हो गया है लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

गौर करने वाली बात है कि गैलेक्सी टैब ए के 2015 एडिशन 7 और 8 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ था। इसके अलावा इसके वाई-फाई और एलटीई इनेबल मॉडल भी लॉन्च किये गए थे। उम्मीद है कि सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी टैब ए (2016) के नए मॉडल को लेकर ज्यादा जानकारी दे सकती है।

हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी और सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) भी कीमत और उपलब्धता की जानकारी के बिना ही कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुए थे। अब कंपनी ने गैलेक्सी टैब ए (2016) को आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया है।

सैमसंग की डच साइट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए (2016) में 1280x800 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 7 इंच का टीएफटी डिस्प्ले वेरिएंट वाई-फाई से लैस है। इस डिवाइस में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1.5जीबी रैम है। गैलेक्सी टैब ए (2016) में 8 जीबी की इलबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 200 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल रियर जबकि 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 30एफपीएस पर 1280x800 पिक्सल एचडी रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।  

यह टैबलेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलिपॉप पर चलता है और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, ग्लोनास और माइक्रोयूएसबी सपोर्ट करता है। टैबलेट का डाइमेंशन 186.9x108.8x8.7मिलीमीटर और वजन 283 ग्राम है। गैलेक्सी टैब ए (2016) किड्स मोड के साथ आता है। टैबलेट में 4000एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  5. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  6. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  7. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  8. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  9. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  10. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »