Xiaomi ने घोषणा की है कि वह 6 जनवरी को भारत में Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें 5,520mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
Xiaomi ने The Grand Finale Sale की सेल शुरू कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Redmi Pad 2 शाओमी की The Grand Finale Sale में 19,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Redmi Note 14 5G सेल में 21,999 रुपये के बजाय 16,499 रुपये में मिल रहा है।
Xiaomi ने आधिकारिक साइट पर एक नया टीजर पोस्टर जारी किया है जिसमें एक नया टैबलेट मॉडल नजर आया है। फोटो में टैबलेट के ठीक ऊपर Pro लिखा हुआ नजर आ रहा है, जिसमें नीचे Redmi XXX 2 XXX लिखा हुआ है। इससे यह साफ होता है कि Redmi Pad 2 Pro है, जिसे सितंबर 2025 में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था।
Redmi Pad 2 Pro टैबलेट जल्द ही सभी मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। Redmi Pad 2 Pro कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। यहां पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पोस्ट किया है। टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Redmi Buds 8 Pro के बारे में भी लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
Redmi Pad 2 Pro का मुकाबला OnePlus Pad 3 और Samsung Galaxy Tab S10 FE से हो रहा है। OnePlus Pad 3 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। वहीं Redmi Pad 2 Pro में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE में Exynos 1580 प्रोससेर आता है। OnePlus Pad 3 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। Redmi Pad 2 Pro के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 299.9 (लगभग 31,000 रुपये) है। Samsung Galaxy Tab S10 FE के 8GB+128GB वाई-फाई वर्जन की कीमत 42,999 रुपये है।
Redmi Pad 2 Pro को पेश किया गया है। इस इवेंट में कंपनी ने Xiaomi 15T और 15T Pro स्मार्टफोन, Watch S4 और Band 10 भी पेश किए। Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत EUR 299.9 (करीब 31,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा। वहीं टॉप-एंड 8GB + 256GB Matte Glass वेरिएंट और इसके 5G मॉडल दोनों की कीमत EUR 379.9 (करीब 40,000 रुपये) है। टैबलेट तीन कलर ऑप्शन में आया है, जिसमें Lavender Purple, Silver और Graphite Gray शामिल हैं।
Xiaomi 26 जून को चीन में आधिकारिक तौर पर Xiaomi YU7 SUV, Redmi K80 Ultra, Redmi K Pad, Xiaomi Pad 7S Pro और Xiaomi Mix Flip 2 को पेश करने वाला है। YU7 एक मिड टू लार्ज साइज की इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी लंबाई 4999 मिमी, व्हीलबेस 3000 मिमी और नौ कलर ऑप्शन हैं। Xiaomi Pad 7S Pro कंपनी के इन-हाउस Xring O1 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 12.5 इंच की LCD 3.2K डिस्प्ले है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है।
पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi Pad को पेश किया था। हालांकि, Redmi ने Pad Pro को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। इस टैबलेट में 12.1 इंच 2.5K (2,560 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है