• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 24GB रैम, 10100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ ‘रैडमैजिक गेमिंग’ टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस

24GB रैम, 10100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ ‘रैडमैजिक गेमिंग’ टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस

REDMAGIC Tablet : इसमें 10.9 इंच की 2.8K LCD स्‍क्रीन दी गई है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

24GB रैम, 10100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ ‘रैडमैजिक गेमिंग’ टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस

फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा के साथ टैब में फोर-चैनल स्‍पीकर मिलते हैं।

ख़ास बातें
  • Redmagic gaming tablet pro टैबलेट हुए लॉन्‍च
  • इसमें दी गई है 24 जीबी रैम, 1 टीबी स्‍टोरेज
  • 10100 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है टैब में
विज्ञापन
REDMAGIC Gaming Tablet PRO : रेडमैजिक पहचानी जाती है हाई-एंड डिवाइसेज पेश करने के लिए। कंपनी के स्‍मार्टफोन गेमर्स के बीच पॉपुलर रहते हैं। अब वह खासतौर पर एक गेमिंग टैबलेट लाई है, जिसका नाम REDMAGIC Gaming Tablet PRO है। इसमें 10.9 इंच की 2.8K LCD स्‍क्रीन दी गई है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह पहला टैब है, जिसमें स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगा है। 24 जीबी रैम दी गई है और 1टीबी स्‍टोरेज मिलता है। 

REDMAGIC Gaming Tablet PRO Price in india 

REDMAGIC Gaming Tablet PRO को चीन में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 4099 युआन लगभग 48000 रुपये है। 16GB + 512GB मॉडल के दाम 4599 युआन यानी करीब 54000 रुपये हैं। 24GB + 1TB मॉडल की कीमत 5699 युआन करीब 67000 रुपये है। 11 सितंबर से इसे खरीदा जा सकेगा। टैबलेट के साथ प्रोटेक्टिव केस, स्‍टायलस पेन और स्‍मार्ट मैगनेटिक कीबोर्ड अलग से खरीदने का ऑप्‍शन है। 

REDMAGIC Gaming Tablet PRO specifications, features

REDMAGIC Gaming Tablet PRO में 10.9 इंच का 2.8K LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2880×1800 पिक्‍सल्‍स है। स्‍क्रीन में 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। 24 जीबी तक रैम और 1 टीबी स्‍टोरेज मिलता है। 

रेडमैजिक टैब लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जिस पर Redmagic OS 9.5 की लेयर है। डुअल सिम का सपोर्ट इसमें दिया गया है। इस टैब को कैमरों से भी उम्‍दा बनाया गया है। 50MP का सैमसंग का सेंसर बैक साइड में है, जबकि फ्रंट में 20 एमपी का कैमरा दिया गया है। 

फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा के साथ टैब में फोर-चैनल स्‍पीकर मिलते हैं। 10100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 120 वॉट की सुपरफास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ग्‍लोबल मार्केट्स में यह टैब दूसरे नाम के साथ जल्‍द पेश होने वाला है। भारत में इसकी उपलब्‍धता पर अभी जानकारी नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »