Oppo Pad 6F में 12.1 इंच IPS LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500s का इस्तेमाल किया जा सकता है
Oppo Pad 6 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
Photo Credit: Oppo
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Pad 6F के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस टैबलेट में 12.1 इंच LCD स्क्रीन हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500s दिया जा सकता है। इस वर्ष मई में चीन में Oppo Pad 6 को पेश किया गया था।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर Oppo के एक टैबलेट की मॉडल नंबर - OPD2605 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Pad 6F हो सकता है। BIS पर लिस्टिंग से भारत में इस टैबलेट के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इससे पहले यह टैबलेट मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म और थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर दिखा था।
Oppo Pad 6F में 12.1 इंच IPS LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Pad 6F Lite Edition को भी पेश किया जा सकता है। चीन में पेश किए गए Oppo Pad 6 में 12.1 इंच LCD डिस्प्ले (3,000 × 2,120 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500s है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।
इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। Oppo Pad 6 की 10,420 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo Pad Air 6 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट के साथ Oppo Reno 17 सीरीज और Oppo Watch 5 को भी पेश किया जाएगा। Oppo Pad Air 6 में 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। आगामी टैबलेट में नए डिजाइन वाला Notes ऐप हो सकता है। इससे यूजर्स सिंगल टैप से अपने नोट्स के साथ इमेजेज को जोड़ सकेंगे। इस टैबलेट में यूजर्स को व्लॉग की फुटेज को सीधे CapCut की मीडिया लाइब्रेरी में भेजने का विकल्प भी दिया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।