OnePlus Pad 3 टैबलेट Snapdragon 8 Elite चिप के साथ 5 जून को होगा लॉन्च, जानें डिटेल

OnePlus Pad 3 टैबलेट का ग्लोबल लॉन्च 5 जून के लिए कंफर्म हो गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मई 2025 09:33 IST
ख़ास बातें
  • ग्लोबल वेरिएंट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा।
  • भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
  • भारत में इसी दिन OnePlus 13s स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है।

OnePlus Pad 3 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिलने वाला है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad 3 का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। कंपनी का यह टैबलेट ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। टैबलेट को नॉर्थ अमेरिका, कनाड़ा, यूरोप और UK की मार्केट में 5 जून को लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसी दिन OnePlus 13s स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन टैबलेट के भारत में लॉन्च को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं दिया गया है। OnePlus Pad 3 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि टैबलेट में OnePlus Open Canvas फीचर भी होगा जिसकी मदद से यूजर एकसाथ 3 ऑनस्क्रीन ऐप्स को इस्तेमाल कर सकेगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Pad 3 टैबलेट का ग्लोबल लॉन्च 5 जून के लिए कंफर्म हो गया है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। ग्लोबल वेरिएंट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा जो कि क्वालकॉम का अबतक का सबसे पावरफुल चिपसेट है। Pad 3 टैबलेट में OnePlus Open Canvas फीचर आने की बात सामने आई है जो एकसाथ 3 ऑनस्क्रीन ऐप्स पर काम करने की सुविधा देता है। यूजर यहां चाहे जितनी बार ड्रैग एंड ड्रॉप कर सकता है। टीजर में पता चलता है कि ग्लोबल वेरिएंट के साथ कंपनी कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट भी दे रही है। दोनों ही एक्सेसरीज को अलग से खरीदा जा सकेगा। 

OnePlus Pad 3 के बारे में कंपनी ने अन्य डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कयास है कि यह टैबलेट OnePlus Pad 2 Pro के जैसा ही होगा जिसे कंपनी ने हाल ही में चीन के अंदर लॉन्च किया है। यहां तक कि कलर वेरिएंट भी समान नजर आ रहा है जो कि Deep Sea Blue में आने वाला है। अगर ऐसा होता है तो अपकमिंग टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस OnePlus Pad 2 Pro के जैसे ही होंगे। 

OnePlus Pad 2 Pro में 13.2 इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है। यह एक LCD पैनल है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है। टैबलेट में 8 स्पीकर लगे हैं। साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट साउंड को रिच बनाता है। इस टैबलेट में भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है। जिसके साथ में कंपनी ने 16GB रैम दी है। डिवाइस के रियर में 13MP का मेन कैमरा है। डिवाइस की मोटाई 5.97mm है। टैबलेट में 12140mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 67W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अब देखना होगा कि OnePlus Pad 3 में भी यही स्पेसिफिकेशंस कॉपी किए जाते हैं या फिर इसमें कुछ अलग होगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor
  • Flagship-grade CPU performance
  • Excellent primary camera
  • Some useful AI features
  • Long-lasting battery
  • Four years of Android OS upgrades
  • No bloatware
  • Bad
  • Telephoto camera performance
  • Lacks an ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.20 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2400x3392 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

12140 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.