OnePlus Pad 2 टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, जानें कब होगा लॉन्च?

कथित OnePlus Pad 2 को सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 2,103 और 6,297 स्कोर के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2024 19:49 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर OnePlus OPD2404 के साथ Geekbench पर देखा गया टैबलेट
  • सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 2,103 और 6,297 स्कोर मिला
  • Oppo Pad 3 टैबलेट के समान फीचर्स मिल सकते हैं

OnePlus Pad 2 टैबलेट OnePlus Pad (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर हो सकता है

OnePlus Pad 2 को OnePlus Pad के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिसे फरवरी 2023 में पेश किया गया था। अपकमिंग टैबलेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसकी कुछ डिटेल्स अब ऑनलाइन सामने आई है। वनप्लस पैड 2 को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है, जिसके जरिए इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी होता है।
 

OnePlus Pad 2 expected specifications

OnePlus Pad 2 टैबलेट को हाल ही में मॉडल नंबर OnePlus OPD2404 के साथ Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग में चिपसेट की जानकारी से पता चला है कि टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करेगा। इस लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि टैबलेट कम से कम 8GB रैम से लैस होगा और Android 14 पर बेस्ड UI के साथ शिप होगा। कथित वनप्लस पैड 2 को सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 2,103 और 6,297 स्कोर के साथ देखा गया था।
Advertisement

अब क्योंकि Oppo Pad 2 और OnePlus Pad के समान ही स्पेसिफिकेशन्स हैं, ऐसे में कथित Oppo Pad 3 और OnePlus Pad 2 भी एक समान टैबलेट हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो हम अपकमिंग वनप्लस टैबलेट में 7:5 आस्पेक्ट रेशियो वाला 12.1-इंच 3K (3,000 x 2,120 पिक्सल) LCD डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 SoC होने की अपेक्षा रखते हैं। कंपनी इसे 16GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है।

OnePlus Pad 2 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है और इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,150mAh की बैटरी मिल सकती है। यह डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट से भी लैस हो सकता है।
Advertisement
 

OnePlus Pad 2, OnePlus Watch 3 launch timeline (expected)

वनप्लस पैड 2 को पहले 2024 की दूसरी छमाही में यानी जुलाई और दिसंबर के बीच लॉन्च किए जाने की संभावना थी। अब, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो पोस्ट में दावा किया है कि OnePlus Watch 3 के साथ OnePlus Pad 2 के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि, टिप्स्टर ने कोई सटीक टाइमलाइन नहीं बताई, न ही संभावित देरी का कोई कारण बताया।

एक अन्य टिपस्टर मैक्स जंबोर (@MaxJmb) ने इस दावे को सपोर्ट करते हुए बताया कि OnePlus 2 और OnePlus Watch 3 के साथ, Oppo Pad 3 के लॉन्च में भी देरी हो रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.