OnePlus Pad 2 टैबलेट 16GB तक रैम के साथ इसी महीने होगा लॉन्च! कलर ऑप्शन भी हुए लीक

OnePlus Pad 2 टैबलेट को 8GB+128G, 8GB+256G, 12GB+256GB और 16GB+512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2024 19:06 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad 3 और OnePlus Pad 2 एक समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस हो सकते हैं
  • Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आता सकते हैं दोनों टैबलेट
  • OnePlus के अपकमिंग टैबलेट में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है

OnePlus Pad 2 का डिजाइन Oppo Pad Air 2 (ऊपर तस्वीर में) के समान हो सकता है

OnePlus Pad 2 को कथित तौर पर इसी महीने जल्द से जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने अपकमिंग टैबलेट को टीज करना भी शुरू नहीं किया है। इसके अलावा एक टिप्सटर ने अपकमिंग टैबलेटे के रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स के साथ कलर ऑप्शन को भी लीक किया है। बता दें कि हाल ही में OnePlus Pad 2 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, जिसके जरिए इसमें मिलने वाले कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था। पिछली कुछ रिपोर्ट्स यह दावा भी कर चुकी है कि OnePlus Pad 2 को लॉन्च होने में अभी कुछ समय लगेगा, ऐसे में देखना होगा कि लेटेस्ट दावा कितना खरा साबित होता है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट (via गिज्मोचाइना) के जरिए एक चीनी टिप्सटर ने दावा किया है कि OnePlus अपने Pad 2 टैबलेट को इसी महीने जल्द से जल्द लॉन्च करने वाली है। हालांकि, एक अन्य पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने हाल ही में दावा किया था कि OnePlus Pad 2 के लॉन्च में देरी हो रही है और इसके जल्द लॉन्च होने के आसार नहीं है। अभी तक कंपनी ने इस टैबलेट को आधिकारिक तौर पर टीज करना शुरू नहीं किया है। ऐसे में देखना होगा कि लेटेस्ट लीक में कितना दम है।

वहीं, इस लीक में टिप्सटर ने अपकमिंग टैबलेट के कॉन्फिगरेशन की जानकारी भी दी है। दावे के अनुसार, OnePlus Pad 2 टैबलेट को 8GB+128G, 8GB+256G, 12GB+256GB और 16GB+512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया गया है, जिसके अनुसार, टैबलेट खाकी ग्रीन और स्पेस ग्रे कलर में लॉन्च होगा।

बता दें कि हाल ही में OnePlus Pad 2 टैबलेट को मॉडल नंबर OnePlus OPD2404 के साथ Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग में चिपसेट की जानकारी से पता चला था कि टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करेगा। इस लिस्टिंग से यह भी पता चलता था कि टैबलेट कम से कम 8GB रैम से लैस होगा और Android 14 पर बेस्ड UI के साथ शिप होगा। कथित वनप्लस पैड 2 को सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 2,103 और 6,297 स्कोर के साथ देखा गया था।
Advertisement

अब क्योंकि Oppo Pad 2 और OnePlus Pad के समान ही स्पेसिफिकेशन्स हैं, ऐसे में कथित Oppo Pad 3 और OnePlus Pad 2 भी एक समान टैबलेट हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो हम अपकमिंग वनप्लस टैबलेट में 7:5 आस्पेक्ट रेशियो वाला 12.1-इंच 3K (3,000 x 2,120 पिक्सल) LCD डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 SoC होने की अपेक्षा रखते हैं। कंपनी इसे 16GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है।
Advertisement

OnePlus Pad 2 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है और इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,150mAh की बैटरी मिल सकती है। यह डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट से भी लैस हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.