• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 2K डिस्प्ले और 8,200mAh बैटरी वाला Nokia T20 टैबलेट भारत में लॉन्च, कीमत Rs 15,499 से शुरू...

2K डिस्प्ले और 8,200mAh बैटरी वाला Nokia T20 टैबलेट भारत में लॉन्च, कीमत Rs 15,499 से शुरू...

Nokia T20 की कीमत भारत में 15,499 रुपये है, जिसमें टैब का Wi-Fi only वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ मिलता है। टैबलेट के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज Wi-Fi only वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। वहीं, नोकिया टी20 4जी मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है।

2K डिस्प्ले और 8,200mAh बैटरी वाला Nokia T20 टैबलेट भारत में लॉन्च, कीमत Rs 15,499 से शुरू...
ख़ास बातें
  • Nokia T20 में मिलेंगे Wi-Fi only और 4G वेरिएंट
  • नोकिया टी20 में मौजूद हैं दो स्टोरेज विकल्प
  • टैब को भारत से पहले यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है
विज्ञापन
Nokia T20 को Nokia brand लाइसेंस HMD Global के पहले एंड्रॉयड टैबलेट के रूप में आज सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह Nokia टैबलेट 2K डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 8,200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज पर 15 घंटे तक की वेब ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। नोकिया टी20 में स्टीरियो स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन मौजूद है। इसके अलावा, एचएमडी ग्लोबल ने दावा किया है कि इस टैबलेट में तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स और दो साल तक फ्री ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड्स प्रदान किए जाएंगे। नोकिया टी20 की टक्कर भारतीय मार्केट में Realme Pad के साथ होगी, जो कि सितंबर महीने में 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था।
 

Nokia T20 price in India, availability details

Nokia T20 की कीमत भारत में 15,499 रुपये है, जिसमें टैब का Wi-Fi only वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ मिलता है। टैबलेट के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज Wi-Fi only वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। वहीं, नोकिया टी20 4जी मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है।

उपलब्धता की बात करें, तो नोकिया टी20 की सेल Nokia.com और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से भारत में आज से सुरू हो रही है, जबकि Flipkart पर इसे आप कल से खरीद सकेंगे। टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों को Spotify का प्रीलोडेड एक्सेस प्राप्त होगा। इसके अलावा, डिवाइस पर कई तरह के फाइनेंस ऑफर भी मिल रहे हैं।

आपको बता दें, पिछले महीने यूरो में Nokia T20 टैबलेट को EUR 199 (लगभग 17,200 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, जो कि टैबलेट के Wi-Fi only variant की कीमत थी।
 

Nokia T20 specifications

टैबलेट Android 11 पर काम करता है। इसमें 10.4 इंच के 2K (1,200x2,000 पिक्सल) in-cell डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। टैबलेट ऑक्टा-कोर Unisoc T610 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प मिलते हैं। फोटोग्राफी के लिए नोकिया टी20 में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा इसमें मौजूद है। रियर कैमरा पैनल के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है। इसके अलावा, टैबलेट में OZO Playback और स्टीरियो स्पीकर मौजूद हैं। नॉइज़ कैंसिलेशन के लिए आपको डुअल माइक्रोफोन भी मिलेंगे।

स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 32 जीबी और 64 जीबी विकल्प मिलता है। इस टैब की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4G LTE (optional),  Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। नोकिया टी20 टैबलेट में 8,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 15 वॉट के चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good battery life
  • Promised software and security updates
  • 3.5mm headphone jack
  • कमियां
  • Slow charging
  • Slow face recognition
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी610
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8200 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी610
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8200 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »