Moto Pad 60 Pro टैबलेट 10,200mAh बैटरी, 3K 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Motorola ने भारतीय बाजार में Moto Pad 60 Pro को लॉन्च कर दिया है।

Moto Pad 60 Pro टैबलेट 10,200mAh बैटरी, 3K 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Photo Credit: Motorola

Moto Pad 60 Pro में 12.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Moto Pad 60 Pro में 12.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto Pad 60 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का AF प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto Pad 60 Pro में 10,200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Motorola ने भारतीय बाजार में Moto Pad 60 Pro को लॉन्च कर दिया है। Pad 60 Pro में 12.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 4nm प्रोसेसर दिया गया है। Pad 60 Pro के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आइए Moto Pad 60 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Moto Pad 60 Pro Price


कीमत की बात की जाए तो Moto Pad 60 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। यह टैबलेट पैनटोन ब्रॉन्ज ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर में 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।


Moto Pad 60 Pro Specifications


Moto Pad 60 Pro में 12.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2944x1840 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 273PPI और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 GPU दिया गया है। इसमें 8GB / 12GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर काम करता है जो कि एंड्रॉयड 16 तक अपग्रेड होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 60 Pro के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का AF प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में पावर की पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें क्वाड जेबीएल स्पीकर और डॉल्बी एटम्स स्पीकर शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v5.3 और यूएसबी टाइप सी-पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 291.8 मिमी, चौड़ाई 189.1 मिमी, मोटाई 6.9 मिमी और वजन 615 ग्राम है। इस टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »