10200mAh बैटरी, 12.7 इंच डिस्‍प्‍ले वाला टैबलेट लाई Lenovo, जानें प्राइस

Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 (2025) : यह टैब मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8300 प्रोसेसर से लैस है।

10200mAh बैटरी, 12.7 इंच डिस्‍प्‍ले वाला टैबलेट लाई Lenovo, जानें प्राइस

Photo Credit: geekwills

यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्‍हें बेहतरीन व्‍यूइंग वाला टैब चाहिए।

ख़ास बातें
  • Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 (2025) टैबलेट लॉन्‍च
  • मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8300 प्रोसेसर है इसमें
  • 12 जीबी की रैम पेयर है और इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है
विज्ञापन
Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 (2025) Launched : पीसी-लैपटॉप के जाने-माने ब्रैंड लेनोवो ने एक नया टैबलेट लॉन्‍च किया है। इसका नाम Xiaoxin Pad Pro 12.7 (2025) है। टैब में 12.7 इंच का 2.9K डिस्‍प्‍ले मिलता है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह टैब मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8300 प्रोसेसर से लैस है। जेबीएल के स्‍पीकर लगाए गए हैं और 10,200mAh की बैटरी इसमें मिलती है। नए लेनोवो टैब की कीमत 349 डॉलर (लगभग 29,287 रुपये) है। 
 

Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 (2025) Specifications, features 

Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 की सबसे बड़ी ताकत इसका डिस्‍प्‍ले है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्‍हें बेहतरीन व्‍यूइंग वाला टैब चाहिए। चाहे फ‍िर जरूरत एंटरटेनमेंट की हो या फ‍िर गेमिंग की। इसका 12.7 डिस्‍प्‍ले, 2.9K रेजॉलूशन ऑफर करता है। 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट होने से यूजर्स को स्‍मूद विजुअल्‍स और स्‍क्रॉलिंग करने को मिलती है। 

यह डॉल्‍बी विजन के साथ आता है और HDR10+ की डायनैमिक रेंज भी इसमें दी गई है। Lenovo Xiaoxin Pad Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12 जीबी की रैम पेयर है और इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। 

यह लेटेस्‍ट एंड्राॅयड 14 पर रन करता है, जिस पर ZUI 16 की लेयर है। इसमें मौजूद स्प्लिट-स्‍क्रीन मोड के साथ यूजर्स मल्‍टीटास्‍क कर पाएंगे। नए लेनोवाे टैबलेट में क्‍वाड स्‍पीकर सिस्‍टम लगा है इनमें डॉल्‍बी एटमॉस सपोर्ट के साथ जेबीएल का साउंड है। 

टैब में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 13 एमपी का है, जिसके साथ 5एमपी का अल्‍ट्रा-वाइड सेंसर है। फ्रंट कैमरा 8 एमपी का है। Lenovo Xiaoxin Pad Pro 12.7 में 10200 एमएएच की बैटरी है। यह सिंगल चार्ज में 12 घंटे चल जाती है। 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह वाईफाई6, ब्‍लूटूथ 5.2 को सपोर्ट करता है। दावा है कि यह टैब स्‍टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल्‍स तक सभी के लिए बनाया गया है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , lenovo latest tablet, lenovo new tablet price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »