iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी

इस टैबलेट की थिकनेस 5.74 mm और भार लगभग 298 ग्राम का होगा। iQOO Pad Pro 8.8 की प्राइसिंग और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ दिनों में जानकारी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2026 16:03 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Pad Pro 8.8 में 8.8 इंच OLED डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस टैबलेट में एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Ice Dome क्वाड-कूलिंग सिस्टम होगा
  • चीन में इस टैबलेट के साथ iQOO Neo 12 को भी पेश किया जा सकता है

पिछले महीने iQOO Pad Ultra को पेश किया गया था

Photo Credit: iQOO

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Pad Pro 8.8 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और बैटरी की कैपेसिटी के बारे में जानकारी दी है। चीन में इस टैबलेट के साथ iQOO Neo 12 को भी पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Ice Dome क्वाड-कूलिंग सिस्टम होगा। iQOO Pad Pro 8.8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि इस महीने iQOO Pad Pro 8.8 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Pad Pro 8.8 में 8.8 इंच OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस टैबलेट में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Ice Dome क्वाड-कूलिंग सिस्टम होगा। इस कूलिंग सिस्टम में 23,253 mm sq का कुल हीट डिसिपेशन एरिया है और यह तीन इंटेलिजेंट फैन स्पीड सेटिंग्स को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। 

Advertisement

iQOO Pad Pro 8.8 की थिकनेस 5.74 mm और भार लगभग 298 ग्राम का होगा। इस टैबलेट की प्राइसिंग और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ दिनों में जानकारी दी जा सकती है। पिछले महीने चीन में iQOO Pad Ultra को पेश किया गया था। इस टैबलेट में 8.8 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। इसमें iQOO का Q4 गेमिंग चिप दिया है। 

इस टैबलेट के कूलिंग सिस्टम में बड़ा एक्टिव कूलिंग फैन, डुअल एयर इनटेक और तीन फैन स्पीड लेवल हैं। iQOO Pad Ultra में गेमिंग कंट्रोल के लिए Q-flex सिस्टम दिया गया है, जिसमें 500 Hz टच सैंपलिंग, डुअल X-Axis लीनियर मोटर और 4D वाइब्रेशन शामिल हैं। कंपनी ने गेमिंग क्लैंप और iQOO G1 टेलीस्कोपिक कंट्रोलर जैसी एक्सेसरीज भी पेश की हैं जिन्हें अलग से खरीदा जा सकता है। iQOO Pad Ultra की 9,020mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Devices, Camera, Processor, Vivo, Market, iQOO, Tablet, Battery, China, Mobile, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.