आईपैड प्रो और नए ऐप्पल टीवी की यह होगी भारत में कीमत

आईपैड प्रो और नए ऐप्पल टीवी की यह होगी भारत में कीमत
विज्ञापन
ऐप्पल जल्द ही भारत में अपना आईपैड प्रो टैबलेट लॉन्च करेगी। वैसे तो ऐप्पल ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन इस डिवाइस की कीमत का खुलासा बुधवार को द क्विंट द्वारा किया गया।

गैजेट्स 360 ने आईपैड प्रो की कीमत की पुष्टि कंपनी के सप्लाई चेन से जुड़े सूत्रों से की है। हमें मिली जानकारी के मुताबिक, इस टैबलेट के 32 जीबी वाई-फाई ऑन्ली मॉडल की कीमत 67,900 रुपये होगी। 128 जीबी वाई-फाई मॉडल की कीमत 79,900 रुपये होगी, जबकि 128 जीबी वाई-फाई+सेल्युलर मॉडल 91,900 रुपये में मिलेगा। ऐप्पल के आधिकारिक रिटेलर स्टोर को इस हफ्ते आईपैड प्रो उपलब्ध करा दिया जाएगा।

गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि ऐप्पल पेंसिल और स्मार्ट कीबोर्ड को फिलहाल लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसकी वजह सप्लाई में कमी है।

(पढ़ें: आईपैड प्रो के बारे में 10 बातें)

आईपैड प्रो में 12.9 इंच का 2732x2048 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। आईपैड प्रो में नए ए9एक्स चिप का इस्तेमाल किया गया है जो पुराने आईपैड डिवाइस में इस्तेमाल किए गए चिपसेट से 1.8 गुना ज्यादा तेज है। ऐप्पल वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फिल स्किलर ने बताया कि आईपैड प्रो पिछले 6 महीने में बेचे गए ज्यादातर पर्सनल कंप्यूटर से ज्यादा तेज है।
 
apple tv 4

हमें ऐप्पल टीवी की भारतीय कीमत को लेकर भी जानकारी मिली है। यह देशभर के कई रिटेल स्टोर में पहले से उपलब्ध है। सिरी फ़ीचर से लैस ऐप्पल टीवी का 32 जीबी मॉडल 13,500 रुपये में मिलेगा और 64 जीबी वेरिएंट 17,900 रुपये में।

नया ऐप्पल टीवी ऐप स्टोर और वॉयस से कंट्रोल किए जाने वाले रिमोट के साथ आएगा। ऐप्पल टीवी में कंपनी के वर्चुअल असिस्टेंट सिरी के लिए भी सपोर्ट मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  2. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  3. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  5. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  6. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  9. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »