नए iPad और MacBook मॉडल की भारत में यह होगी कीमत

ऐप्पल के वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC में लॉन्च किए गए नए प्रोडक्ट की भारतीय कीमत की जानकारी गैजेट्स 360 को मिली है। ऐप्पल जल्द ही अपनी भारतीय वेबसाइट को अपडेट कर देगी।

नए iPad और MacBook मॉडल की भारत में यह होगी कीमत
ख़ास बातें
  • WWDC में लॉन्च किए गए नए प्रोडक्ट की भारतीय कीमत की जानकारी मिली
  • ऐप्पल जल्द ही अपनी भारतीय वेबसाइट को अपडेट कर देगी
  • कुछ प्रोडक्ट की कीमत का खुलासा पेज पर कर दिया गया है
विज्ञापन
ऐप्पल के वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC में लॉन्च किए गए नए प्रोडक्ट की भारतीय कीमत की जानकारी गैजेट्स 360 को मिली है। ऐप्पल जल्द ही अपनी भारतीय वेबसाइट को अपडेट कर देगी। कुछ प्रोडक्ट की कीमत का खुलासा पेज पर कर दिया गया है। आइए एक नज़र हम आईपैड प्रो मॉडल, मैकबुक एयर, मैकबुक, मैकबुक प्रो और आईमैक की भारतीय कीमत पर डालें जिन्हें सैन जोस में पेश किया गया था।

आईपैड प्रो की भारत में कीमत
नए 10.5 इंच वाले आईपैड प्रो की कीमत 52,900 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में आपको 64 जीबी वाला वाई-फाई मॉडल मिलेगा। 256 जीबी वाले मॉडल की कीमत 60,900 रुपये है और 512 जीबी मॉडल की 76,900 रुपये। वाई-फाई + सेल्युलर की कीमत वाई-फाई मॉडल से 11,000 रुपये ज्यादा होगी। इसका मतलब है कि 64 जीबी मॉडल 63,900 रुपये, 256 जीबी मॉडल 71,900 रुपये और 512 जीबी मॉडल 87,900 रुपये में मिलेगा।

दो एंट्री लेवल वाई-फाई 12.9 इंच आईपैड प्रो मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि, आपको दोगुनी स्टोरेज मिलेगी। टॉप वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया गया है। लेकिन स्टोरेज बहुत ज़्यादा मिलेगी। 12.9 इंच वाले आईपैड प्रो के वाई-फाई मॉडल की कीमत 65,900 रुपये (64 जीबी), 73,900 रुपये (256 जीबी) और 89,900 (512 जीबी) है। वहीं, वाई-फाई+सेल्युलर मॉडल के लिए हर वेरिएंट के लिए आपको अतिरिक्त 11,000 रुपये चुकाने होंगे।

मैकबुक एयर की भारत में कीमत
मैकबुक एयर की स्पीड में बढ़ोतरी की गई है। लेकिन कीमत में कोई बदलाव  नहीं किया गया है। 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 80,900 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 96,900 रुपये में आपका हो जाएगा।

मैकबुक प्रो की भारत में कीमत
बिना टचबार वाले 13 इंच के मैकबुक प्रो की कीमत अब 1,29,900 रुपये के बजाय 1,09,900 रुपये से शुरू होगी। हालांकि इस कीमत में आपको अब 256 जीबी की जगह 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलेगी। 256 जीबी वेरिएंट की कीमत के लिए आपके पॉकेट पर 1,26,900 रुपये का असर पड़ेगा। 13 इंच के मैकबुक प्रो टचरबार मॉडल 1,000 रुपये सस्ते हो गए हैं। 256 और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत क्रमश: 1,54,900 और 1,71,900 रुपये है।

टच बार वाला 15 इंच के मैकबुक प्रो की कीमत 2,05,900 रुपये से शुरू होगी। टॉप एंड मॉडल की कीमत अब 2,000 रुपये कम हो गई है। सभी मैकबुक प्रो मॉडल को इंटेल कैबी लेक चिप से अपडेट कर दिया गया है।

मैकबुक की भारत में कीमत
12 इंच वाला मैकबुक जो एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत में मामूली कटौती की गई है। 256 जीबी एसएसडी वेरिएंट 1,12,900 रुपये के बजाय अब 1,09,900 रुपये में मिलेगा। 512 जीबी एसएसडी मॉडल अब 1,39,900 रुपये के बजाय अब 1,34,900 रुपये में मिलेगा। मैकबुक को भी कैबी लेक प्रोसेसर का अपग्रेड मिला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »