iPad (2018) की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और फीचर

iPad (2018) की बिक्री भारतीय बाज़ार में शुक्रवार से शुरू हो गई है। iPad (2018) को यूज़र ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ-साथ ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2018 15:22 IST

आईपैड (2018)

iPad (2018) की बिक्री भारतीय बाज़ार में शुक्रवार से शुरू हो गई है। iPad (2018)  को यूज़र ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ-साथ ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं। वर्तमान में iPad (2018) 32GB का वाई-फाई + सेल्युलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। बाकी वेरिएंट भी जल्द उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। मार्च में लॉन्च हुए इस नए आईपैड की कीमत 28,000 रुपये है। यह ऐप्पल पेंसिल को सपोर्ट करता है, जिसकी कीमत 7,600 रुपये है।

फ्लिपकार्ट से खरीदने पर एक्सिस बज़ क्रेडिट धारकों को 5 फीसदी (200 रुपये तक की) की तत्काल छूट मिलेगी। वहीं, इस पर बिना ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प भी रखा गया है। यह राशि 3,112 रुपये से शुरू होगी। iPad (2018) 32GB सिल्वर, गोल्ड और स्पेस ग्रे रंग वेरिएंट में आएगा।
 

आईपैड (2018)

iPad (2018) के स्पेसिफिकेशन iPad (2017) जैसे हैं। हालांकि, इसमें 9.7 इंच का रेटिना आईपीएस डिस्प्ले है, जो ऐप्पल पेंसिल स्टाइलस को सपोर्ट करता है। साथ ही ऐप्पल ए10 प्यूज़न चिपसेट इसमें है, जो ऐप्पल ए9 चिपसेट से अपग्रेड होकर आया है।

ऐप्पल ने इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। iPad (2018) में 1.2 मेगापिक्सल का फेसटाइम एचडी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें वाई-फाई, एलटीई, 4जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, लाइटनिंग पोर्ट दिए गए हैं। आईपैड में टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर है। साथ ही सभी ज़रूरी सेंसर इसमें दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2048x1536 पिक्सल

ओएस

आईओएस 11

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPad 2018 price in India, iPad 2018, iPad, Apple, Tablets, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.