• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Infinix ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में अपना किफायती टैबलेट Infinix Xpad 30 लॉन्च कर दिया है।

Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Infinix Xpad 30 में 11 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Infinix Xpad 30 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट PHP 14,999 (लगभग 22,000) है।
  • Infinix Xpad 30 में 11 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Xpad 30 में 7,200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Infinix ने चुनिंदा ग्लोबल बाजार में अपना किफायती टैबलेट Infinix Xpad 30 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट बिक्री के लिए फिलीपींस में उपलब्ध भी हो गया है। इस टैबलेट में 11 इंच की 120hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। यह टैबलेट 8 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकती है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो चिपसेट दिया गया है। आइए Infinix Xpad 30 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix Xpad 30 Price & Availability

Infinix Xpad 30 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट PHP 14,999 (लगभग 22,000) है। यह टैबलेट 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी आएगा। यह फोन बिक्री के लिए फिलीपींस में Shopee और Lazada के जरिए उपलब्ध है। यह टैबलेट क्लाउडनाइन ब्लू, लूनर लाइलैक और स्टेलर ग्रे कलर में आता है।

Infinix Xpad 30 Features & Specifications

Infinix Xpad 30 में 11 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200x1920 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पांडा MN228 कवर ग्लास, 72 प्रतिशत कलर गेमट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इसके अलावा TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन भी मिलता है। Xpad 30 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करता है। कंपनी का Infinix AI भी दिया गया है। Xpad 30 में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, 3G, नेनो सिम, माइक्रोएसडी कार्ड, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल है। इस टैबलेट की लंबाई 169.23 मिमी, चौड़ाई 257.68 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन 507 ग्राम है।

Infinix के इस टैबलेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी हीलियो जी88 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G52 2EEMC2 GPU है। इसमें 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Xpad 30 के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका उपयोग सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए होता है। टैबलेट के जरिए 2K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती हैं। इसके अलावा टाइम लेप्स, ब्यूटी, प्रोटेट और पैनोरोमा मोड्स शामिल हैं। इसके अलावा Xpad टैबलेट IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से बचाव होता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »