Huawei MatePad Pro 13.2 बड़े डिस्प्ले के साथ 25 सितंबर को होगा लॉन्च

इसमें NearLink StarLight कनेक्टिविटी सपोर्ट होगी। इसके सभी कॉर्नर्स पर कर्व्ड ऐजेज होंगी। इसके साथ स्टाइलस पेन भी दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 सितंबर 2023 23:19 IST
ख़ास बातें
  • इसके साथ स्टाइलस पेन भी दिया जाएगा
  • यह टैबलेट Kirin 9000s के साथ हो सकता है
  • इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा

इसमें NearLink StarLight कनेक्टिविटी सपोर्ट होगी

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei का MatePad Pro 13.2 कंपनी के इस वर्ष के ऑटम इवेंट में लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें स्क्रीन के पास थिन बेजेल होंगे। Huawei का दावा है कि यह उसके टैबलेट्स में सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ होगा। 

कंपनी ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस टैबलेट के 25 सितंबर को उसके ऑटम इवेंट के दौरान लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसमें NearLink StarLight कनेक्टिविटी सपोर्ट होगी। इसके सभी कॉर्नर्स पर कर्व्ड ऐजेज होंगी। इसके साथ स्टाइलस पेन भी दिया जाएगा। Huawei ने इसका पोस्टर शेयर किया है जिस पर NearLink StarLight का लोगो दिख रहा है। यह ब्लूटूथ और Wi-Fi दोनों को जोड़ने वाली शॉर्ट-रेंज वायरलेस टेक्नोलॉजी है। Gizmochina की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि MatePad Pro 13.2 में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकती है। इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। 
Advertisement

यह टैबलेट Kirin 9000s के साथ हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने MatePad 11 को Huawei Mate X3 और Huawei Ultimate Watch के साथ लॉन्च किया था। MatePad 11 में 11 इंच (2,560x1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। यह 3.1 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Huawei Mate X5 लॉन्‍च किया था। इसमें 6.4 इंचOLED LTPO डिस्‍प्‍ले है। इसके अंदर 7.85 इंच का OLED LTPO डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16  तक रैम और 512 जीबी का स्‍टोरेज है।  Huawei Mate X5 को 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे फेदर ब्लैक, फेदर वाइट, फेदर गोल्ड, ग्रीन माउंटेन दाइ और फैंटम पर्पल कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसके फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा और रियर में 50 एमपी का मेन सेंसर है। इनके अलावा 13 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 12 एमपी का पेरिस्‍कोप लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,060mAh की बैटरी 66 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 870 SoC

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

1600x2560 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

HarmonyOS 3.1

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7250 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.