Honor Pad X9 सराउंड स्पीकर्स, 11.5 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, प्राइस 14499 रुपये

इसे 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जुलाई 2023 21:34 IST
ख़ास बातें
  • Honor Pad X9 में बड़ा डिस्प्ले दिया गया है
  • इसे 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • इसकी 7,250 mAh की बैटरी 22.5 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor ने भारत में Pad X9 टैबलेट लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष लाए गए Honor Pad X8 की जगह लेगा। Honor Pad X9 में बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसे स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका प्राइस 14,499 रुपये का है। इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। 

इसे 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 2 अगस्त से शुरू होगी। Honor Pad X9 को प्री-बुक कराने पर 500 रुपये का डिस्काउंट और मुफ्त फ्लिप कवर मिलेगा। Honor Pad X8 की तुलना में इसमें सुधार किए गए हैं। 

Honor Pad X9 के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 11.5 इंच डिस्प्ले 2K (2,000 x 1,200 पिक्सल) का रिजॉल्यूशन, 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 400 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicUI 7.1 पर चलता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है। Honor Pad X9 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसकी 7,250 mAh की बैटरी 22.5 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 13 घंटे तक चल सकती है। इसमें छह सिनेमैटिक सराउंड स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, ब्लूटूथ v5.1 और USB Type-C के विकल्प हैं। इसका आकार 267.3 mm x 167.4 mm x 6.9 mm और वजन लगभग 499 ग्राम का है। 

कंपनी ने इस महीने Honor Play 40C स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसमें 6.56 इंच की LCD वॉटरड्रॉप स्‍क्रीन 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसे 6 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट में लाया गया है। इसका प्राइस 899 युआन (लगभग 10,307 रुपये) है। इसे मैजिक नाइट ब्लैक, इंक जेड ग्रीन और स्काई ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Honor Play 40C स्‍मार्टफोन को मिड रेंज में पेश किया गया है। इसका 6.56 इंच का LCD वॉटरड्रॉप डिस्‍प्‍ले 1,612 x 720 पिक्सल के एचडी+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 13 मेगापिक्‍सल का रियर और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया  है। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी 5,200 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G80

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.50 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 685 4G Mobile Platform

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7250 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.