Honor Pad 5 टैबलेट के 8 इंच और 10.1 इंच डिस्प्ले मॉडल भारत में लॉन्च

हॉनर पैड 5 के 8 इंच वाले वेरिएंट के दो वर्ज़न होंगे- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। इतने ही वेरिएंट 10.1 इंच Honor Pad 5 मॉडल के भी होंगे।

Honor Pad 5 टैबलेट के 8 इंच और 10.1 इंच डिस्प्ले मॉडल भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • हॉनर पैड 5 के 10.1 इंच वर्ज़न में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • हॉनर पैड 5 (8 इंच) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.0 पर चलता है
  • दोनों ही हॉनर टैबलेट की बिक्री जुलाई महीने से फ्लिपकार्ट पर होगी
विज्ञापन
Honor ने भारतीय मार्केट में दो नए एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च किए हैं। नए Honor Pad 5 (8 इंच) और Honor Pad 5 (10.1 इंच) को मीडिया इंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है। ये दोनों ही टैबलेट ग्राहकों के लिए अगले महीने से उपलब्ध होंगे। ये फुल-एचडी स्क्रीन और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आते हैं। नए Honor टैबलेट में बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए कई फीचर दिए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने इन टैबलेट के अलावा मार्केट में Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20i को भी लॉन्च किया।
 

Honor Pad 5 (8 इंच), Honor Pad 5 (10.1 इंच) की भारत में कीमत

Honor India के मुताबिक, हॉनर पैड 5 के 8 इंच वाले वेरिएंट के दो वर्ज़न होंगे- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। इतने ही वेरिएंट 10.1 इंच Honor Pad 5 मॉडल के भी होंगे। 8 इंच वाले Honor Pad 5 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 15,499 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 17,499 रुपये में बेचा जाएगा। Honor Pad 5 के 10.1 इंच वाले मॉडल के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये में बिकेंगे।

दोनों ही हॉनर टैबलेट की बिक्री जुलाई महीने से फ्लिपकार्ट पर होगी। दोनों ही टैबलेट ग्लेसियर ब्लू रंग में बेचे जाएंगे।
 

Honor Pad 5 (8 इंच) स्पेसिफिकेशन

हॉनर पैड 5 (8 इंच) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.0 पर चलता है। इसमें 8 इंच की फुल-एचडी (1920x1200 पिक्सल) स्क्रीन है। यह हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर पर चलता है और 4 जीबी तक रैम के साथ आएगा। टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी तक है और 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

इस टैबलेट के फ्रंट और बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। रियर कैमरा ऑटोफोकस के साथ आता है, जबकि फ्रंट कैमरा फिक्स्ड फोकस वाला है। इसके अलावा टैबलेट डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है। इसमें डॉल्बी एटमस के लिए सपोर्ट है। वॉयस कॉलिंग सपोर्ट, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
 

Honor Pad 5 (10.1 इंच) स्पेसिफिकेशन

हॉनर पैड 5 का 10.1 इंच मॉडल एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 10.1 इंच का फुल-एचडी (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह हाइसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम से लैस है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर पैड 5 का 10.1 इंच वर्ज़न 8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे और 2 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस सेल्फी सेंसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी तक है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
हरमन कार्डिन ऑडियो ट्यूनिंग से लैस टैबलेट डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। टैबलेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 4जी एलटीई, वॉयस कॉलिंग, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर 10.1 इंच वाले मॉडल का हिस्सा हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor Pad 5, Honor
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »