• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Doogee R10 Rugged टैबलेट 20MP कैमरा, 10800mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या है खास

Doogee R10 Rugged टैबलेट 20MP कैमरा, 10800mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या है खास

Doogee R10 रग्ड टैबलेट में Helio G99 SoC प्रोसेसर मिलेगा। इस नए टैबलेट में 10.36 इंच की 2K IPS डिस्प्ले दी जाएगी।

Doogee R10 Rugged टैबलेट 20MP कैमरा, 10800mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Doogee

Doogee T10

ख़ास बातें
  • Doogee R10 रग्ड टैबलेट को इस साल मई में लॉन्च किया जा सकता है।
  • Doogee R10 रग्ड टैबलेट में 10,800mAh की बैटरी होगी।
  • Doogee R10 के रियर में 20 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
टेक डिवाइसेज निर्माता कंपनी Doogee ने बीते साल Doogee T10 के साथ टैबलेट मार्केट में एंट्री ली थी। अब कंपनी कथित तौर पर अपने पहले रग्ड टैबलेट (Rugged Tablet) पर काम कर रही है। जी हां Doogee R10 रग्ड टैबलेट को इस साल मई में लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको Doogee R10 रग्ड टैबलेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Gsmarena की रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स से पता चला है कि Doogee R10 रग्ड टैबलेट में Helio G99 SoC प्रोसेसर मिलेगा। इस नए टैबलेट में 10.36 इंच की 2K IPS डिस्प्ले दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 13 पर चलेगा। स्टोरेज के लिए इस टैबलेट में 8GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक विस्तार किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Doogee R10 के रियर में 20 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा दिया जाएगा। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसमें जापान ऑडियो एसोसिएशन द्वारा डिफाइंड हाई-रेस ऑडियो स्टैंडर्ड पर काम करती है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस टैबलेट में ब्लूटूथ 5.2,  LTE नेटवर्क, वाई-फाई 6 और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस टैबलेट में 10,800mAh की बैटरी होगी जो कि 18W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। जानकारी के मुताबिक, Doogee R10 के रिटेल पैकेज में TPU लैदर केस आएगा।
 

Doogee T10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Doogee T10 में 10.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है। लंबे समय तक चलने के लिए 8300mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 15GB LPDDR4 एक्सटेंडेड रैम 8GB+7GB है। स्टोरेज की बात करें तो इसमे्ं 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और रियर में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर Unisoc T606 पर काम करता है। यह टैबलेट Android 12 पर काम करता है। कनेक्टिविटे के लिए इसमें ड्यूल सिम, एफएम, ओटीडी और जायरोस्कोप दिया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »