Doogee S100: 10800mAh बैटरी, 12GB रैम, Helio G99 SoC के साथ Doogee स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स

Doogee S100 स्मार्टफोन में कंपनी ने एक खास फीचर e-Sim के रूप में दिया है।

Doogee S100: 10800mAh बैटरी, 12GB रैम, Helio G99 SoC के साथ Doogee स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: AliExpress

Doogee S100 स्मार्टफोन में मेन लेंस 108MP का है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में कंपनी ने एक खास फीचर e-Sim के रूप में दिया है।
  • इसमें Helio G99 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  • फोन में 6.58 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी Doogee की ओर से नया टफ स्मार्टफोन Doogee S100 पेश किया गया है। यह एक रग्ड स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट कंपनी ने दिया है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। डिवाइस में बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने और कौन से खास फीचर्स इसमें दिए हैं, साथ ही, इसे किस कीमत में लॉन्च किया है, ये पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

Doogee S100 स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता

फोन को AliExpress से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे DoogeeMall से भी खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल 20 से 26 मार्च तक होने की बात कही गई है। AliExpress पर Doogee S100 की कीमत 85,510 रुपये दी गई है। 
 

Doogee S100 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस

Doogee S100 स्मार्टफोन में कंपनी ने एक खास फीचर e-Sim के रूप में दिया है। इसमें Helio G99 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 6.58 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 12 GB RAM मिलती है जिसके बारे में कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि किसी भी रग्ड स्मार्टफोन में यह सबसे ज्यादा रैम है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256 जीबी की 2.2 यूएफएस स्टोरेज मिलती है। इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।  

डिवाइस में 10,800 mAh बैटरी है जिसके साथ 66 W फास्ट चार्जिंग भी कंपनी ने दी है। कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी 55 घंटे का कॉल टाइम, 17.5 घंटे की स्ट्रीमिंग और 43 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकती है। चूंकि यह एक रग्ड स्मार्टफोन है, कंपनी ने इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया है जिससे यह कठिन से कठिन हालातों में भी खराब नहीं हो सकता है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69K रेटिंग भी दी गई है।  

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें मेन लेंस 108MP का है। साथ में 20MP का नाइट विजन सेंसर दिया गया है। फोन में 16MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »