Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग

टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc Tiger T310 चिप लगी है। टैबलेट में Split Screen 2.0 फीचर भी है।

Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग

Photo Credit: Blackview

Blackview Zeno 2 आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर रन करता है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में Split Screen 2.0 फीचर भी है।
  • यह दो ऐप्स को स्क्रीन पर एकसाथ दिखा सकता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0 का सपोर्ट है।
विज्ञापन

Blackview ने अपना नया कॉम्पेक्ट साइज टैबलेट मार्केट में पेश कर दिया है। यह 8.68 इंच डिस्प्ले से लैस होकर आता है। टैबलेट में 5000mAh की बैटरी लगी है। साउंड के लिए यह डुअल स्पीकर से लैस होकर आता है। 128GB स्टोरेज वाले टैबलेट में कंपनी ने Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV SÜD लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। आइए जानते हैं टैबलेट की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Blackview Zeno 2 Price, Availability

Blackview Zeno 2 को कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। कंपनी ने अधिकारिक उपलब्धता और कीमत घोषित नहीं की है। यह तीन रंगों में पेश किया गया है जिसमें मिडनाइट ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, और मिंट ग्रीन शेड्स शामिल हैं। यह किन मार्केट्स में उपलब्ध होगा अभी कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। टैबलेट कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Blackview Zeno 2 Features, Specifications

Blackview Zeno 2 कंपनी का कॉम्पेक्ट साइज टैबलेट है। इसमें 8.68 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट 1,340 × 800 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 85% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। इसके बेजल्स काफी पतले हैं जो कि 4.27mm के हैं। डिस्प्ले में रीडिंग मोड दिया गया है। यह डार्क मोड भी सपोर्ट करता है। लो-ब्लू लाइट के लिए इसमें TÜV SÜD सर्टिफिकेशन दिया गया है। 

टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc Tiger T310 चिप लगी है। साथ में PowerVR GE8300 GPU को पेअर किया गया है। टैबलेट में 4GB रैम दी गई है और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए यह microSD कार्ड को भी सपोर्ट करता है। 2TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन इसमें संभव है। 

Blackview Zeno 2 आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर रन करता है। टैबलेट में Split Screen 2.0 फीचर भी है। यह दो ऐप्स को स्क्रीन पर एकसाथ दिखा सकता है। इसमें जरूरी कामों के लिए WPS Office सॉफ्टवेयर भी प्री-इंस्टॉल होकर आता है। कैमरा की बात करें तो टैबलेट में रियर में 8MP का कैमरा मिलता है। फ्रंट में यह 5MP कैमरा से लैस किया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0 का सपोर्ट है। साथ ही Wi-Fi भी दिया गया है। साउंड के लिए इसमें दो स्पीकर लगे हैं। यह चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट के साथ आता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। टैबलेट को धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए IP54 रेट किया गया है। 

यह टैबलेट 5000mAh की बैटरी से पैक होकर आता है। कहा गया है कि यह 5.5 घंटे तक वीडियो चला सकता है। 6 घंटे की वेब ब्राउजिंग इसमें की जा सकती है। वहीं, 5 घंटे गेम प्ले किया जा सकता है। यह 480 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। टैबलेट के डाइमेंशन 212.94 × 125.58 × 8.5mm हैं और वजन 332g बताया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »