Android Tablet Launched

Android Tablet Launched - ख़बरें

  • Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट Pad 9 Pro Max को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला टैबलेट है जिसमें नया Xuanjie O3 चिप दिया गया है। टैबलेट में 13.3 इंच का 144Hz LCD डिस्प्ले, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 12000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 53 मिनट में फुल चार्ज होने का दावा है। इसके अलावा टैबलेट में 50MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, आठ स्पीकर्स और Wi-Fi 7 मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 4,799 युआन है।
  • 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
    Lenovo ने IFA 2026 में Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च किया है। नए टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 13 इंच का 4K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स है और इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। टैबलेट में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 12,700mAh बैटरी के साथ 68W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Yoga Tab Plus Gen 2 Android 17 पर चलता है और इसे सात OS अपग्रेड मिलने की पुष्टि की गई है।
  • स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Huawei ने भारतीय बाजार में MatePad 11.5 PaperMatte Edition और MatePad SE 11 टैबलेट लॉन्च किए हैं। MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 11.5-इंच 2.5K 120Hz PaperMatte डिस्प्ले, Kirin T82B प्रोसेसर, 10,100mAh बैटरी और 40W SuperCharge सपोर्ट मिलता है। वहीं, MatePad SE 11 में 11-इंच Full HD+ डिस्प्ले, Kirin 710A चिपसेट, 7,700mAh बैटरी और M-Pen Lite सपोर्ट दिया गया है। दोनों टैबलेट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। MatePad SE 11 की कीमत 25,999 रुपये और MatePad 11.5 PaperMatte Edition की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है।
  • Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
    Moto Pad 70 Groove भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। टैबलेट की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है, जबकि बैंक ऑफर के साथ इसे 32,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 12.1 इंच की 2.5K 120Hz LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। टैबलेट 10,200mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग, Android 16, JBL के 9 स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
  • 6 अगस्त को भारत आ रहा है Asus का OLED डिस्प्ले वाला गेमिंग टैबलेट, लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा
    Asus ने भारत में अपने नए प्रीमियम Android टैबलेट Asus Pad की कीमत की घोषणा कर दी है। यह टैबलेट 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में आएगा, जिनकी कीमत क्रमशः ₹45,990 और ₹49,990 है। इसमें 12.2-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek D8300 प्रोसेसर, 9,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Asus Pad की बिक्री 6 अगस्त 2026 से Flipkart, ASUS eShop, ASUS व ROG Stores, Reliance Digital और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कंपनी 12 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी दे रही है।
  • 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Honor ने अपना नया टैबलेट मार्केट में उतारा है जिसे कंपनी ने Pad X9 Max के नाम से पेश किया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 13 इंच का डिस्प्ले लगाया है। यह बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
  • 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस टैबलेट में 12.1 इंच डिस्प्ले 2.8K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo Pad 5c में फोर-स्पीकर पैनोरैमिक साउंड सिस्टम है।
  • 9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी वाला Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Lenovo ने भारतीय बाजार में Lenovo Tab Plus Gen 2 लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। टैबलेट में 12.1-इंच 2.5K IGZO डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इसमें 10,200mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग, JBL ट्यून 9-स्पीकर सिस्टम, Dolby Atmos, Bluetooth Speaker Mode और 360-डिग्री फोल्डिंग स्टैंड मिलता है। यह Android 16 पर चलता है और कंपनी Android 18 तक OS अपडेट तथा 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
  • Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस टैबलेट में 12.1 इंच 2.5K (1,600 × 2,560 पिक्सल्स) IGZO डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo Pad 6 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया टैबलेट 12.1 इंच LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा टैबलेट में 10,420mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसका Soft Light Edition भी पेश किया है। Oppo Pad 6 की शुरुआती कीमत करीब 49,000 रुपये रखी गई है।
  • HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
    HP ने भारत में नया OmniPad 12 टैबलेट लॉन्च कर टैबलेट मार्केट में वापसी की है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत Rs. 48,999 रखी है। OmniPad 12 में 12-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर और Android ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। टैबलेट में डिटैचेबल कीबोर्ड भी मिलता है, जिससे इसे लैपटॉप और टैबलेट दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। HP का दावा है कि डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है। इसकी बिक्री जून से HP Store, Amazon, Reliance और HP World स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
    Redmi ने चीन में K Pad 2 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 49,000 रुपये) है। इसमें 8.8 इंच 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 9100mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही Wi-Fi 7, Dolby Vision और HyperOS 3 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह टैबलेट फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
    Ai+ ने भारत में अपना पहला टैबलेट PulseTab लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस टैबलेट में 10.95-इंच Full HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर चलता है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज और Xiaomi Pad 8 जल्द होंगे भारत में लॉन्च
    Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 3 nm प्रोसेसर पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,200mAh की बैटरी
    कंपनी ने बताया है कि इस टैबैलेट में 9,200 mAh की बैटरी होगी। हाल ही में कंपनी ने Xiaomi Pad 8 के टीजर में इसमें लिट अप कीज होने का संकेत दिया था। इस टैबलेट के लैंडिंग पेज से यह पता चला है कि यह शाओमी के Focus Keyboard के साथ कार्य करेगा जिसमें बैकलिट कीज और टचपैड है। Xiaomi Pad 8 में Focus Pen Pro के लिए भी सपोर्ट होगा

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »