Apple के iPhone के बाद भारत में  iPad की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी

फॉक्सकॉन और एपल की अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फर्में पिछले कुछ वर्षों से देश में iPhone की असेंबलिंग कर रही हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2024 21:58 IST
ख़ास बातें
  • फॉक्सकॉन अपनी फैक्टरी में iPad की असेंबलिंग शुरू करने पर विचार कर रही है
  • एपल की चीन के बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा शिफ्ट करने की योजना है
  • कंपनी की नई iPhone सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है

पिछले वर्ष कंपनी ने वियतनाम में iPad की असेंबलिंग शुरू की थी

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn देश में अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बना रही है। यह iPad की असेंबलिंग करने की संभावना तलाश रही है। फॉक्सकॉन और एपल की अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फर्में पिछले कुछ वर्षों से देश में iPhone की असेंबलिंग कर रही हैं। पिछले वर्ष लॉन्च की गई आईफोन 15 सीरीज की फॉक्सकॉन की तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फैक्टरी में असेंबलिंग की जा रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फॉक्सकॉन अपनी फैक्टरी में iPad की असेंबलिंग शुरू करने पर विचार कर रही है। एक सूत्र ने कहा, "फॉक्सकॉन का अपनी मैन्युफैक्चरिंग दोगुना करने का टारगेट है। इसमें आईफोन, आईपैड और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी शामिल होंगे।" देश में एपल के इन टैबलेट की मैन्युफैक्चरिंग करना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि इनके लिए जरूरी कैपेबिलिटी स्मार्टफोन की असेंबलिंग के समान है। हालांकि, एपल के लैपटॉप की MacBook रेंज की असेंबलिंग में कम वॉल्यूम की वजह से देरी हो सकती है। 
Advertisement

देश की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम से भी फॉक्सकॉन को फायदा हो सकता है। एपल की चीन के बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की योजना है। पिछले वर्ष कंपनी ने वियतनाम में iPad की असेंबलिंग शुरू की थी। iPad बनाने के लिए एपल एक मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश कर रही है। अगले वर्ष की शुरुआत में यह AirPods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने पर भी विचार कर रही है। इससे पहले कंपनी ने iPad की मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन की BYD के साथ पार्टनरशिप करने का प्रयास किया था लेकिन केंद्र सरकार की बंदिशों की वजह से इसमें सफलता नहीं मिली थी। 

अगले वर्ष की शुरुआत में एपल ने AirPod की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी की है। ऐसी बताया जा रहा है कि कंपनी ने Jabil के साथ वायरलेस चार्जिंग केस के लिए पुणे में मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल शुरू किया है। एपल इसी तरह का एक एग्रीमेंट Foxconn के साथ भी करने पर विचार कर रही है। क्वालिटी टेस्टिंग और अंतिम अप्रूवल के बाद AirPods के लिए Jabil की वायरलेस चार्जिंग केस की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाएगी। एपल की नई iPhone सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। इस लेंस का इस्तेमाल पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro Max में किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.