Apple 12.9 इंच iPad Air में OLED की बजाए LCD पैनल करेगी इस्तेमाल!

Apple जल्द ही अपना नया iPad Air लॉन्च कर सकती है जिसे यह दो डिस्प्ले साइज में पेश कर सकती है।

Apple 12.9 इंच iPad Air में OLED की बजाए LCD पैनल करेगी इस्तेमाल!

Apple के 5th Gen के iPad Air (फोटो में) के सक्सेसर 7 मई को लॉन्च हो सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Apple जल्द ही अपना नया iPad Air लॉन्च कर सकती है
  • ये आईपैड कंपनी दो डिस्प्ले साइज में पेश कर सकती है।
  • iPad Air के दोनों ही वेरिएंट्स में IPS LCD डिस्प्ले होंगे।
विज्ञापन
Apple जल्द ही अपना नया iPad Air लॉन्च कर सकती है जिसे यह दो डिस्प्ले साइज में पेश कर सकती है। कंपनी अगले महीने के लॉन्च इवेंट में ये आईपैड पेश कर सकती है जिसमें OLED डिस्प्ले वाले डिवाइस भी शामिल होने की बात पहले कही गई थी। एक एनालिस्ट ने बड़े साइज वाले iPad Air के डिटेल लीक किए हैं। कहा गया है कि कंपनी अब 10.9 इंच और 12.9 इंच डिस्प्ले साइज के iPad Air पेश कर सकती है। 

डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसेल्टेंट (DSCC) के CEO और को फाउंडर रॉस यंग ने कहा है कि Apple जल्द ही 12.9 इंच का iPad Air पेश करेगी जिसमें Mini-LED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि 12.9 इंच वाले आईपैड प्रो के पैनल बचे हुए बताए गए हैं। इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि एपल iPad Pro में OLED पैनल लाने की तैयारी में है। साथ ही डिस्प्ले साइज भी बड़ा करने की बात सामने आई थी। 

अब MacRumors कहता है कि iPad Air के दोनों ही वेरिएंट्स में IPS LCD डिस्प्ले होंगे जैसा कि इससे पहले मॉडल्स में देखने को मिलता रहा है। यंग के अनुसार कंपनी ऐसा कदम इसलिए उठाने जा रही है क्योंकि पैनल अपग्रेड करने से डिवाइस की लागत बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। Apple ने घोषणा की है कि वह 7 मई को 'Let loose' इवेंट आयोजित करेगी। जिसमें नए आईपैड प्रो और आईपैड एयर मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। 

खबर है कि कंपनी नई Apple Pencil भी लॉन्च करेगी जिसमें स्क्वीज जेस्चर सपोर्ट भी बताया गया है। इस इनपुट डिवाइस की मदद से यूजर डिवाइस को ट्रैक भी कर पाएगा। यंग का कहना है कि बचे हुए Mini-LED पैनल को अफवाहित 12.9 के आईपैड ऐयर में लगाने की बजाए कंपनी एक नया आईपैड इस साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि यह iPad Pro मॉडल होगा या फिर iPad Air होगा। एनालिस्ट ने कहा है कि कंपनी इस मॉडल को 2024 की आखिरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPad Air, Apple, Apple Tablets, OLED iPad
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »