8,000mAh बैटरी, 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Pad

इस टैबलेट में 2K डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। यह एंड्रॉयड 12-बेस्ड MIUI 13 पर चलता है और इसमें Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर्स हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 16:22 IST
ख़ास बातें
  • इसका प्राइस 3GB + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 14,999 रुपये है
  • इसे 6GB + 128GB वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है
  • इसके लिए ग्रेफाइट ग्रे, मिंट ग्रीन और मूनलाइट सिल्वर कलर्स ऑप्शंस हैं

इसे Mi.com, Mi Homes, Flipkart और रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकेगा

बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में शामिल Redmi ने मिड-रेंज टैबलेट लॉन्च किया है। इसमें MediaTek Helio G99 SoC 6GB के RAM और 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है। इसमें 8-मेगापिक्सल फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 8,000mAh की है। इस टैबलेट में 2K डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। यह एंड्रॉयड 12-बेस्ड MIUI 13 पर चलता है और इसमें Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर्स हैं। 

Redmi Pad का भारत में प्राइस

इसका प्राइस 3GB + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 14,999 रुपये और 4GB + 128GB स्टोरेज के लिए 17,999 रुपये का है। इसे 6GB + 128GB वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है जिसका प्राइस 19,999 रुपये होगा। Redmi Pad के लिए ग्रेफाइट ग्रे, मिंट ग्रीन और मूनलाइट सिल्वर कलर्स ऑप्शंस उपलब्ध हैं। यह Mi.com, Mi Homes, Flipkart और रिटेल पार्टनर्स पर 5 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर्स के लिए 5 से 9 अक्टूबर के बीच Mi.com पर 10 प्रतिशत के डिस्काउंट का भी ऑफर दिया है।

Redmi Pad के स्पेसिफिकेशंस

यह एंड्रॉयड 12-बेस्ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 10.61 इंच (2,000x1,200 पिक्सल) डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस टैबलेट में MediaTek Helio G99 SoC को 6GB के RAM के साथ दिया गया है। फोटोज और वीडियोज के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल कैमरा है, जो 1080p रिजॉल्यूशन को रिकॉर्डिंग पर सपोर्ट करता है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा 105 डिग्री व्यू के साथ है।

यह 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे एक माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स मिलेंगे, जिनकी साउंड की क्वालिटी को लेकर परेशानी नहीं होगी। इसकी बैटरी 8,000mAh की है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट के साथ 22.5W का चार्जर मिलेगा। इसका वजन लगभग 465 ग्राम का है। कंपनी का कहना है कि इसके लिए दो एंड्रॉयज वर्जन अपडेट और तीन वर्ष के लिए सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Large, 90Hz display
  • Capable SoC
  • Good battery life
  • Clean, feature-rich software
  • Bad
  • No headphone jack
  • Key MIUI features not available in the base variant
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.