• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • विंबलडन के साथ ट्विटर ने लाइव मैच स्ट्रीमिंग सेवा की शुरुआत की

विंबलडन के साथ ट्विटर ने लाइव मैच स्ट्रीमिंग सेवा की शुरुआत की

विंबलडन के साथ ट्विटर ने लाइव मैच स्ट्रीमिंग सेवा की शुरुआत की
विज्ञापन
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने विंबलडन के साथ लाइव स्ट्रीमिंग सेवा की शुरुआत की है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है।

विंबलडन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लाइव फीड की जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया जिससे ट्विटर की लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग योजना का खुलासा हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया है, ''ट्विटर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो देख सकते हैं। इसमें विंबलडन जैसे मज़ेदार स्पोर्टिंग इवेंट भी शामिल हैं। लाइव स्ट्रीमिंग सेवा शुरुआती स्टेज में है। एक तरह से टेस्टिंग स्टेज में। हम इसे अच्छे से लॉन्च करने से पहले कई तरह के सुधार करेंगे।"

ट्विटर के पास लाइव इंटरव्यू, विश्लेषण और मैच के रिप्ले का अधिकार होगा, लेकिन ईएसपीएन के पास अब भी विंबलडन के लाइव मैच का डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार है।

ट्विटर ने स्ट्रीमिंग सेवा के लिए विंबलडन और ईएसपीएन की मदद ली है। ईएसपीएन ने विंबलडन के एक्सक्लूसिव टीवी राइट्स 2011 में खरीदे थे। ट्विटर पर स्ट्रीम किए जाने वाले कंटेंट विंबलडन और ईएसपीएन द्वारा मुहैया कराए जाएंगे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्विटर ने गुरुवार रात को होने वाले फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार के लिए एनएफएल को 10 मिलियन डॉलर अदा किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Live Streaming, Social, Tennis, Twitter, Wimbledon
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »