WhatsApp को चुटकी में एक साथ 4 स्मार्टफोन्स में कर सकेंगे इस्तेमाल! ये रहा तरीका

WhatsApp के यूजर एक लम्बे समय से कंपनी से इसके लिए रिक्वेस्ट करते आ रहे थे कि उन्हें एक ही अकाउंट को कई डिवाइसेज पर चलाने की सुविधा मिले।

विज्ञापन
Written by जमशेद अवारी, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 11:36 IST
ख़ास बातें
  • यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होने वाला है।
  • WhatsApp के यूजर एक लम्बे समय से इसके लिए रिक्वेस्ट करते आ रहे थे।
  • चार अलग-अलग स्मार्टफोन्स पर इस्तेमाल कर सकेंगे प्राइमरी अकाउंट।

WhatsApp एक से ज्यादा स्मार्टफोन पर किया जा सकेगा इस्तेमाल

WhatsApp अकाउंट को अब दूसरे फोन यानि कि सेकंडरी फोन पर भी चलाने की सुविधा जल्द ही शुरू होने वाली है। कई बार यूजर्स को यह कमी खलती है कि काश मेन वॉट्सऐप अकाउंट को किसी अन्य फोन पर भी चलाया जा सकता, क्योंकि कई लोग अपने साथ दो फोन रखते हैं और दोनों ही पर सेम वॉट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल करना चाहते हैं। यूजर्स की यह परेशानी अब जल्द ही खत्म होने वाली है। कंपनी आने वाले दिनों यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू करने वाली है। 

WhatsApp के यूजर एक लम्बे समय से कंपनी से इसके लिए रिक्वेस्ट करते आ रहे थे कि उन्हें एक ही अकाउंट को कई डिवाइसेज पर चलाने की सुविधा मिले। इस बात का ध्यान रखते हुए अब मैसेजिंग ऐप ने इस फीचर को जल्द ही रोल आउट करने की तैयारी कर ली है, जिसके बाद आप अपने एक ही अकाउंट को मल्टीपल डिवाइसेज पर चला पाएंगे। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी सूचना जारी की है। यूजर्स जल्द ही अपने मैसेज, फोटो, वीडियो को अन्य डिवाइसेज पर भी एक्सेस कर पाएंगे, वो भी सिक्योरिटी के साथ समझौता किए बिना। यानि कि कंपनी यहां सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखने की बात कह रही है। 

अब आपके मन में ख्याल आ रहा होगा कि आखिर कितने डिवाइसेज पर एक वॉट्सऐप को एक्सेस किया जा सकेगा। तो आपको बता दें कि आप अपने एक अकाउंट को चार अलग-अलग स्मार्टफोन्स पर इस्तेमाल कर सकेंगे। जबकि जो प्राइमरी अकाउंट होगा, उसे ही ऑथेंटिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, जिस तरह से वॉट्सऐप के वेब वर्जन को इस्तेमाल करने के लिए QR कोड को स्कैन करना होता है, वैसे ही अन्य स्मार्टफोन्स पर भी अकाउंट को एक्सेस किया जा सकेगा। साथ कंपनी एक OTP आधारित ऑथेंटिकेशन सिस्टम भी इसके लिए तैयार कर रही है, ऐसा कहा गया है। 

Facebook, Whatsapp, Instagram की पेरेंट Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने इस फीचर की घोषणा कर दी है। इस फीचर का इस्तेमाल कई तरह की सुविधाओं में किया जा सकेगा। मसलन, अगर आपके फोन की बैटरी डेड होने वाली है तो ऐसी स्थिति में आप अपने किसी साथी के फोन में अपना वॉट्सऐप तुरंत एक्सेस कर सकेंगे। इसके अलावा, छोटे बिजनेस के मालिक वॉट्सऐप का एक्सेस दूसरे कर्मचारियों को दे सकेंगे जिससे बेहतर कस्टमर सपोर्ट उपलब्ध करवाया जा सकेगा। कंपनी ने ये भी कहा है कि अगर प्राइमरी फोन कुछ समय के लिए इनेक्टिव हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में अन्य डिवाइसेज से वॉट्सऐप अकाउंट अपने आप ही साइनआउट हो जाएगा। 
Advertisement
 

WhatsApp अकाउंट को दूसरे फोन पर कैसे इस्तेमाल करें

वॉट्सऐप को सेकंडरी फोन पर खोलें। उसके बाद अकाउंट को प्राइमरी फोन पर खोलें, और यहां पर Settings में जाकर Linked devices पर जाएं। 
यहां पर Link a device पर टैप करें। 
Advertisement
स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपनी पहचान को वैरिफाई करें। 
अब प्राइमरी फोन का कैमरा एक्टिवेट हो जाएगा, जिससे सेकंडरी फोन पर दिए गए QR कोड को कैप्चर करें। 
बस, आपको इतना ही करना है। QR कोड स्कैन होते ही आपका प्राइमरी फोन वाला अकाउंट सेकंडरी फोन पर एक्टिवेट हो जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे यह WhatsApp Web में होता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.