Facebook की पेरेंट Meta में फिर छंटनी! इस बार इतने हजार कर्मचारी होंगे बाहर!

दुनियाभर में चल रही मंदी के चलते लोगों की नौकरियां जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

Facebook की पेरेंट Meta में फिर छंटनी! इस बार इतने हजार कर्मचारी होंगे बाहर!

Meta ने इससे पहले नवंबर 2022 में 11 हजार के लगभग स्टाफ को कम करने की घोषणा की थी

ख़ास बातें
  • दूसरे चरण में 10 हजार लोगों को वर्कफोर्स में से कम करने की घोषणा
  • सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने दिया संकेत
  • कंपनी ने नवंबर 2022 में 11 हजार के लगभग स्टाफ को कम करने की घोषणा की थी
विज्ञापन
Facebook की पेरेंट कंपनी Meta एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। यह दूसरी बार है जब मेटा ने कर्मचारियों पर छंटनी की कैंची चलाई है। कंपनी ने दूसरे चरण में 10 हजार लोगों को वर्कफोर्स में से कम करने की घोषणा की है। इसके लगभग 4 महीने पहले, 2022 में कंपनी ने 11000 कर्मचारियों को वर्कफोर्स में से कम किया था। 2023 में यह कंपनी की पहली छंटनी है लेकिन निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या 2022 के अंत में निकाले गए कर्मचारियों से थोड़ी कम होगी, ऐसा कहा गया है। 

दुनियाभर में चल रही मंदी के चलते लोगों की नौकरियां जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। Meta ने पिछले 6 महीनों में अपनी दूसरी छंटनी की घोषणा कर दी है। कंपनी अबकी बार 10 हजार के लगभग कर्मचारियों को निकालने जा रही है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसका संकेत दे दिया है। कर्मचारियों को इसके बारे में सूचित किया जा चुका है। जल्द ही कंपनी इस फैसले को अमल में लाने जा रही है। 

फेसबुक पर शेयर किए एक ब्लॉग पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग ने कहा, 'हम टीम में से 10 हजार के लगभग लोगों को कम करने जा रहे हैं। और साथ ही जो अतिरिक्त 5000 खुली भर्तियां की जानी थीं, वह भी बंद की जा रही हैं। यह काफी मुश्किल होगा लेकिन इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है। इसका मतलब है कि हमें उन टैलेंटेड और जुझारू लोगों को अपने से दूर करना होगा जो हमारी सफलता का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने आपको हमारे मिशन के लिए समर्पित किया, और मैं उन सभी का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद करता हूं।' 

आपको बता दें कि Meta ने इससे पहले नवंबर 2022 में 11 हजार के लगभग स्टाफ को कम करने की घोषणा की थी जो कि कंपनी के कुल वर्कफोर्स का लगभग 13 प्रतिशत था। 2023 के पहले महीने में विभिन्न छंटनियों के दौरान 1 लाख के लगभग कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके थे। इस छंटनी में Amazon, Google, Microsoft जैसे नाम शामिल थे। अभी हाल ही में Ericsson ने 8500 कर्माचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा की थी। मंदी का यह दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है और कंपनियों में से कर्मचारियों की छंटनी आगे भी जारी रहने के आसार बने हुए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , meta lay offs, Meta layoffs 2023, meta cut 10000 jobs
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »