• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • आसमान में इस तरह नजर आए 5 ग्रह, अमिताभ बच्‍चन ने शेयर किया वीडियो, देखें

आसमान में इस तरह नजर आए 5 ग्रह, अमिताभ बच्‍चन ने शेयर किया वीडियो, देखें

बिग बी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, क्‍या खूबसूरत नजारा है...! आज 5 ग्रह एकसाथ हैं...सुंदर और दुर्लभ...आशा है कि आपने भी इसे देखा होगा।

आसमान में इस तरह नजर आए 5 ग्रह, अमिताभ बच्‍चन ने शेयर किया वीडियो, देखें

Photo Credit: Video Grab

अमिताभ की ओर से शेयर किए गए 45 सेकंड के वीडियो में चंद्रमा को भी देखा जा सकता है। उनके छोटे से वीडियो को 15 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है।

ख़ास बातें
  • मंगलवार को देशभर में यह नजारा दिखाई दिया
  • बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्‍पति और यूरेनस एक सीध में थे
  • लाखों लोगों ने इस घटना को देखा होगा
विज्ञापन
आसमान में कल बेहद खास नजारा दिखाई दिया। सूर्यास्‍त के बाद बुध (Mercury), शुक्र (Venus), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter) और यूरेनस (Uranus) ग्रह एक लाइन में चमकते हुए नजर आए। इनमें से 4 ग्रहों को बिना दूरबीन के देखा जा सकता था, जबकि यूरेनस ग्रह को देखने के लिए अच्‍छे टेलिस्‍कोप की जरूरत थी। लाखों लोगों ने यह दृश्‍य देखा होगा, जिनमें अंतरिक्ष के प्रति उत्‍साही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) भी शामिल हैं। अपने अनुभव को बिग-बी ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। उन्‍होंने 5 ग्रहों की दुर्लभ ‘परेड' का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं! 

बिग बी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, क्‍या खूबसूरत नजारा है...! आज 5 ग्रह एकसाथ हैं...सुंदर और दुर्लभ...आशा है कि आपने भी इसे देखा होगा। अमिताभ की ओर से शेयर किए गए 45 सेकंड के वीडियो में चंद्रमा को भी देखा जा सकता है। उनके छोटे से वीडियो को 15 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। कई सेलिब्रिटीज ने भी उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। 

अभिनेत्री श‍िल्‍पा शेट्टी ने लिखा, वाव। ऐक्‍टर सिद्धांत कपूर ने लिखा, वह बेहद सुंदर था। एक यूजर ने लिखा कि मैंने भी इस नजारे को देखा लेकिन इतना अच्‍छा फोन मेरे पास नहीं है। एक और शख्‍स ने कमेंट किया कि आप मुझे एक टेलिस्‍कोप खरीदने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि मेरा कैमरा जूम इतना अच्‍छा नहीं है सर! अमिताभ के इस वीडियो पर लोग जानना चाह रहे हैं कि उन्‍होंने इस कैसे रिकॉर्ड किया। एक व्‍यक्ति ने कमेंट करके पूछा कि ये सैमसंग एस23 अल्ट्रा (Samsung S23 ultra) का एड तो नहीं है ना सर? 
 


खास यह भी है कि जो लोग 5 ग्रहों की परेड को नहीं देख पाए हैं, वो अगले कुछ दिनों तक दूरबीन की मदद से सभी ग्रह देख सकेंगे। एक्‍सपर्ट का कहना है कि पांचों ग्रहों को एकसाथ देखना शायद ही मुमकिन है। यह बहुत हद तक लोगों के इलाके के मौसम पर निर्भर करेगा। मौसम खराब हुआ तो शायद एक भी ग्रह दिखाई ना दे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  5. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  6. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  7. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  8. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  9. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  10. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »