• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Tesla की सैकड़ों कारों ने भारतीय नाटू नाटू गाने पर किया डांस, देखें लाइट शो का शानदार वीडियो

Tesla की सैकड़ों कारों ने भारतीय नाटू-नाटू गाने पर किया डांस, देखें लाइट शो का शानदार वीडियो

वायरल वीडियो को आरआरआर मूवी के ऑफ‍िशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो क्लिप में कई टेस्ला कारें RRR के नाटू-नाटू गाने पर लाइट्स चमका रही हैं।

Tesla की सैकड़ों कारों ने भारतीय नाटू-नाटू गाने पर किया डांस, देखें लाइट शो का शानदार वीडियो

Photo Credit: Video Grab

20 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 59 लाख व्‍यूज मिल गए थे।

ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
  • टेस्‍ला कारें नाटू नाटू की बीट्स पर दिखा रहीं लाइटिंग
  • आरआरआर मूवी ने शेयर किया वीडियो
विज्ञापन
Oscars 2023 Naatu Naatu Tesla : दुनिया के सबसे बड़े फ‍िल्‍म पुरस्‍कार अकैडमी अवॉर्ड्स (Academy Awards) जीत चुका फ‍िल्‍म आरआरआर (RRR) का गाना नाटू-नाटू दुनियाभर में धूम मचा रहा है। इस गीत ने फ‍िल्‍म रिलीज होने के बाद ही लोकप्रियता पा ली थी, लेकिन ऑस्‍कर जीतने के बाद यह गाना बड़े-बड़े मंचों पर भारत के शानदार म्‍यूजिक की विरासत को पेश कर रहा है। नाटू-नाटू गाने का जलवा टेस्‍लालाइटशो @Teslalightshows में भी दिखाई दिया, जहां टेस्ला कारों को इस गाने की धुन पर लाइट शो करते हुए दिखाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो को आरआरआर मूवी के ऑफ‍िशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो क्लिप में कई टेस्ला कारें RRR के नाटू-नाटू गाने पर लाइट्स चमका रही हैं। अपने ट्वीट में RRR मूवी ने लिखा, @Teslalightshows न्यू जर्सी में ऑस्कर जीतने वाले गाने #NaatuNaatu की बीट्स के साथ लाइट सिंक। सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।
 

20 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 59 लाख व्‍यूज मिल गए थे। 10 हजार से ज्‍यादा ट्विटर यूजर्स ने इसे रिट्वीट किया है। नाटू-नाटू गीत की लोकप्रियता का आलम है कि यह गाना लगभग 9 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुका है, जिनमें से ज्‍यादातर अवॉर्ड्स पर इस गाने ने कब्‍जा जमाया है। ऑस्‍कर 2023 जीतने से पहले नाटू-नाटू को पिछले महीने पॉपुलर गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड्स (Golden Globe Awards) से सम्‍मानित किया गया था। इस गाने ने बेस्‍ट ओरिजनल सॉन्‍ग का खिताब अपने नाम किया था। 

इस गीत के कंपोजर एम एम कीरावनी के गाने काफी पॉपुलर रहे हैं। उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है। ऑस्‍कर जीतकर एम एम कीरावनी ने एक बार फ‍िर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। उन्‍होंने कई हिंदी गानों को भी तैयार किया है। इनमें क्रिमिनल फ‍िल्‍म का तू मिले दिल खिले, जख्‍म फ‍िल्‍म का गली में आज चांद निकला और जिस्‍म का जादू है नशा है प्रमुख गाने हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »